
बीजिंग: एक लड़के ने खुलासा किया है कि पोर्न साइट पर वीडियो खोजते समय उसे अपना ही वीडियो मिल गया। यह वीडियो चीन के एक होटल के कमरे का था जो लीक हो गया था। लड़के ने बताया कि इस घटना से उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को बहुत मानसिक तनाव हुआ। उसने एक वीडियो देखा जिसमें वे कमरे में घुसकर अपना बैग रखते हैं और फिर संबंध बनाते हैं। उसे तुरंत समझ आ गया कि यह वीडियो उसी का है। लड़के ने बताया कि तीन हफ्ते पहले वह दक्षिण चीन के शेन्ज़ेन के एक होटल में रुका था।
लड़के का कहना है कि होटल के कमरे में छिपे कैमरे ने उसके और उसकी गर्लफ्रेंड के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया और बाद में यह पोर्न साइट्स पर आ गया। जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड को इस बारे में बताया, तो उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। लेकिन जब उसने खुद वह वीडियो देखा तो वह बहुत दुखी हो गई। इसके बाद कई महीनों तक दोनों ने बात नहीं की। लड़की को यह भी डर था कि उसके साथ काम करने वालों और परिवार वालों ने कहीं वह क्लिप न देख ली हो। चीन में पिछले एक दशक से स्पाई-कैम पोर्न की बहुत ज्यादा मांग है।
कैमरे पेंसिल इरेज़र जैसी छोटी-छोटी चीजों में इस तरह लगाए जाते हैं कि किसी को शक न हो। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने होटल के कमरों में शूट किए गए और कई साइटों पर बेचे जाने वाले हजारों स्पाई-कैम वीडियो का पता लगाया था। ज्यादातर कंटेंट को मैसेजिंग और सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर विज्ञापित किया जाता है। 18 महीनों के अंदर, टेलीग्राम पर प्रचारित की जाने वाली छह अलग-अलग वेबसाइटें और ऐप्स पाए गए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।