
चीन ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। बुधवार, 25 नवंबर को चीन ने अपने Shenzhou-24 क्रू मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। Long March-2F रॉकेट के जरिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को Tiangong स्पेस स्टेशन की ओर रवाना किया गया है। लेकिन इस मिशन की सबसे खास बात है इसमें शामिल पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट। Muhammad Zeeshan Ali इस मिशन के जरिए Tiangong स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं। उनके साथ मिशन कमांडर Tang Hongbo और फ्लाइट इंजीनियर Wu Yi भी मौजूद हैं। चीन के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब चीनी और विदेशी अंतरिक्ष यात्री एक साथ मिशन पर निकले हैं। लॉन्च से पहले सुबह की सुनहरी रोशनी में रॉकेट का नजारा भी बेहद शानदार दिखाई दिया। देखिए इस ऐतिहासिक लॉन्च की पूरी तस्वीर।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।