
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। हवलदार पप्पल सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी बेटी प्रीति की शादी में उनकी रेजिमेंट के साथी सैनिकों ने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। भारतीय सेना की 16वीं जाट रेजिमेंट के अधिकारी और जवान वर्दी पहनकर समारोह में पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ शादी में परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं, बल्कि आर्थिक मदद देकर भी अपना फर्ज निभाया।
हवलदार पप्पल सिंह के निधन के बाद परिवार ने कई अहम मौके उनके बिना देखे। बेटी प्रीति की शादी भी ऐसा ही एक अवसर था। इस खास दिन पर रेजिमेंट के साथी सैनिक परिवार के साथ खड़े नजर आए।
पिता नहीं रहे तो बेटी की शादी में पूरा फौजी परिवार पहुंच गया
स्वर्गीय हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति की शादी 21 नवंबर को हुई
पिता की पुरानी यूनिट 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी और जवान शादी में पहुंचे और बेटी को आशीर्वाद दिया
रेजिमेंट ने शादी के लिए 1 लाख 61 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी
पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता लेकिन उनके फौजी भाइयों ने परिवार का फर्ज निभाकर साबित कर दिया कि सेना में रिश्ता सिर्फ वर्दी तक नहीं होता
फौजी सरहद पर देश की रक्षा ही नहीं करते, अपने साथियों के परिवार का साथ भी जिंदगी भर निभाते हैं
16 जाट रेजिमेंट को दिल से सलाम
— sethy jaat bhambhu (@sethyjaat77) November 23, 2026
शादी समारोह में हवलदार पप्पल सिंह की पत्नी अनीता देवी को भी सम्मान दिया गया। सैनिकों ने उन्हें शॉल भेंट कर परिवार के प्रति अपना स्नेह और सम्मान जताया। इस दौरान परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक रहा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।