
China Population Policy: कभी दुनिया की सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश रहा चीन, अब जन्म दर में गिरावट से बुरी तरह परेशान है। देश में युवाओं की संख्या कम हो रही है और बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है, जो चीनी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस संकट से निपटने के लिए, चीन की सरकार आबादी बढ़ाने के मकसद से गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स पर सख्त पाबंदियां लगा रही है। सरकार के इस आक्रामक फैसले का सबसे बड़ा झटका दुनिया के नंबर-1 कंडोम ब्रांड 'ड्यूरेक्स' को लगा है, जिसके लिए चीन का बाजार हिल गया है।
ब्रिटिश कंपनी रेकिट बेनकाइजर का मशहूर प्रोडक्ट ड्यूरेक्स, दशकों से चीन में एकछत्र राज कर रहा था। लेकिन, फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही में चीन में ड्यूरेक्स की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 5% तक गिर गई है। यह कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले साल इसी बाजार में कंपनी ने 40% से ज़्यादा की ग्रोथ देखी थी।
पिछले साल चीन में सिर्फ 79.2 लाख बच्चे पैदा हुए, जो 2015 के आंकड़ों के आधे से भी कम है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, चीन सरकार ने 2016 में दशकों पुरानी 'एक बच्चा' नीति को खत्म कर दिया था और अब 'तीन बच्चे' पैदा करने का नया कानून ले आई है। इतना ही नहीं, सरकार तीन साल से कम उम्र के हर बच्चे के लिए सालाना 3,600 युआन की सब्सिडी देकर लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
जन्म दर बढ़ाने के लिए सरकार ने कंडोम पर दी जाने वाली रियायतें वापस ले ली हैं। सरकार ने 1993 से कंडोम पर मिल रही वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) की छूट को इस साल जनवरी से खत्म कर दिया है। अब इन प्रोडक्ट्स पर 13% वैट लगाया जा रहा है, जिससे इनकी कीमतें बढ़ गई हैं और बिक्री घट गई है। इसके अलावा, चीन सरकार ने ऑनलाइन विज्ञापनों पर भी नकेल कस दी है। चीन के पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म 'डोयिन' (Douyin) ने कंडोम की लाइव-कॉमर्स बिक्री पर लगभग पाबंदी लगा दी है। अधिकारी अब लाइव वीडियो में प्रोडक्ट दिखाने या आकर्षक नारों से ग्राहकों को लुभाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं।
रेकिट बेनकाइजर कंपनी के सीईओ क्रिस लिक्ट ने माना है कि 'चीन के बाजार में बिक्री उम्मीद से भी खराब रही है'। उन्होंने बताया कि नई टैक्स नीति और विज्ञापनों पर लगी पाबंदियां ही इस गिरावट की मुख्य वजह हैं। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि यह एक अस्थायी दौर है और ब्रांड की मांग पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कुल मिलाकर, चीन की अपनी आबादी को संतुलित करने की कोशिशें ग्लोबल मार्केट में बड़े बदलाव ला रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।