अखिलेश के 'सीधे CM बनने' वाले बयान पर चिराग ने कसा तंज, बता दिया डर की वजह

Published : Nov 05, 2026, 08:21 PM IST
chirag paswan

सार

अखिलेश यादव के यूपी विधानसभा चुनाव न लड़ने के बयान पर चिराग पासवान ने तंज कसा है। उन्होंने हार का डर बताया और गठबंधन न होने पर LJP के 403 सीटों पर लड़ने की बात कही।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन पर निशाना साध दिया। चिराग ने सवाल उठाया कि जब पार्टी का सेनापति ही चुनावी मैदान में नहीं उतरेगा, तो कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कैसे करेगा?

अखिलेश के ऐलान पर चिराग पासवान का तंज

वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने अखिलेश यादव के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले को अटपटा बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना नेता की जिम्मेदारी है। चिराग के मुताबिक, सेनापति को रणभूमि में सबसे आगे रहकर अपने सैनिकों का मार्गदर्शन करना चाहिए, न कि महल में बैठकर युद्ध देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Delhi News: DTU में खुला अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर, LG तरनजीत सिंह संधू ने किया उद्घाटन

'अखिलेश को सता रहा है हार का डर'

चिराग ने दावा किया कि अखिलेश यादव को हार और अपनी पार्टी के प्रदर्शन की चिंता है। उन्होंने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष को समर्थन मिलने के बावजूद विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली थी। चिराग ने इसी संदर्भ में यूपी में भी विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।

अखिलेश ने क्या कहा था?

दरअसल, वाराणसी दौरे के दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया था कि क्या वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने 2012 का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि उस समय भी लोकसभा सांसद रहते हुए वह मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनका यह बयान राजनीतिक आत्मविश्वास और संभावित रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP?

चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। अगर सहयोगी दलों के साथ समझौता नहीं बनता है, तो उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सीट बंटवारे की राजनीति भी दिलचस्प हो सकती है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं UP में योगी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह? गर्लफ्रेंड से कर रहे शादी, फिल्मी है लव स्टोरी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP का बड़ा ऐलान: दिल्ली के बाद अब इस शहर में जुटेंगे कॉकरोच, दिपके की अगुआई में बड़ा आंदोलन!
France Protest: फ्रांस की सड़कों पर फिर संग्राम, आगजनी-आंसू गैस से मचा हड़कंप! Macron Under Pressure