CJ Roy Suicide Mystery: कमरे के बाहर खड़े स्टाफ को गोली की आवाज क्यों नहीं आई?

Published : Jan 31, 2026, 11:53 AM IST

मशहूर बिजनेसमैन डॉ. सीजे रॉय ने अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जिस 0.25 NP बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल किया, उससे बहुत कम आवाज हुई, इसलिए घटना के 15 मिनट बाद इसका पता चला।

PREV
17
गोली की आवाज क्यों नहीं आई?

मशहूर बिजनेसमैन डॉ. सीजे रॉय की आत्महत्या से देश हैरान है। घटना के 10-15 मिनट तक स्टाफ को पता नहीं चला, जिससे सवाल उठा कि गोली की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी?

27
15 मिनट बाद सामने आई घटना

रॉय मां से बात करने का कहकर कमरे में गए और गनमैन को किसी को अंदर न भेजने को कहा। 15 मिनट बाद दरवाजा तोड़ने पर घटना का पता चला। इसके पीछे एक खास वजह है।

37
0.25 NP बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि डॉ. रॉय ने 0.25 NP बोर की पिस्तौल इस्तेमाल की, जिससे कम आवाज होती है। इसलिए बाहर किसी को पता नहीं चला। शक होने पर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला।

47
IT अधिकारियों ने रॉय को दरवाजा बंद न करने को कहा था

IT रेड के दौरान रॉय आराम करने के लिए रेस्ट रूम में गए। अधिकारियों ने उन्हें दरवाजा बंद न करने को कहा था। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। घटना का CCTV फुटेज भी मिला है।

57
SOCO टीम के साथ जांच जारी

अशोक नगर पुलिस, SOCO टीम के साथ मिलकर जांच कर रही है। एक होटल में परिवार और करीबी स्टाफ से पूछताछ हो रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

67
मेडिकल और फॉरेंसिक जांच की जानकारी

शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय ने दाहिने हाथ से सीने में गोली मारी। गोली पीठ में फंसी मिली। उनके नाम की पिस्तौल जब्त कर FSL भेज दी गई है।

77
अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन

डॉ. सीजे रॉय का अंतिम संस्कार बन्नेरघट्टा में होगा। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को कोरमंगला के 'व्हाइट हाउस' में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories