Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?

Published : Jan 31, 2026, 11:10 AM ISTUpdated : Jan 31, 2026, 06:07 PM IST

Sunetra Pawar Education Qualification: महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास लिख गया है। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। जानिए सुनेत्रा पवार का एजुकेशन, राजनीतिक सफर और उपलब्धियां।

PREV
15
महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और यादगार पल देखने को मिला। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद डिप्टी सीएम पद की औपचारिक घोषणा की गई। शनिवार, 31 जनवरी को उन्होंने यह अहम जिम्मेदारी अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद संभाली। इसके साथ ही सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई और पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं, जो राज्य की राजनीति में महिला नेतृत्व के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

25
सुनेत्रा पवार का पॉलिटिकल करियर

सुनेत्रा पवार ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी। हालांकि इससे उनका राजनीतिक सफर थमा नहीं। 18 जून 2024 को वह राज्यसभा की सदस्य बनीं और संसद के ऊपरी सदन में सक्रिय भूमिका निभाने लगीं। अब महज दो साल के भीतर उनका महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनना उन्हें महाराष्ट्र की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं की सूची में शामिल कर दिया है, जहां उनका कद लगातार मजबूत होता जा रहा है।

35
कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?

सुनेत्रा पवार का जन्म 10 अक्टूबर 1963 को महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के तेर गांव में हुआ था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ गांव के प्रभावशाली व्यक्तियों में गिने जाते थे। उनका परिवार लंबे समय से कृषि कार्यों से जुड़ा रहा है। सुनेत्रा पवार ने अप्रैल 1983 में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एस.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, औरंगाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े कई कोर्स भी किए हैं। किताबें पढ़ना, प्रकृति की फोटोग्राफी करना, पेंटिंग करना और सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखना उनके पसंदीदा शौक रहे हैं।

45
सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय हैं सुनेत्रा पवार

राजनीति में आने से पहले सुनेत्रा पवार सामाजिक और संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वह बारामती हायटेक टेक्सटाइल पार्क और एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया जैसे एनजीओ की चेयरपर्सन हैं। इसके साथ ही वे पुणे जिला शिक्षा मंडल और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की प्रबंधन समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं। कृषि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई संस्थाओं में ट्रस्टी के तौर पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और विकास कार्यों में योगदान दिया है।

55
सुनेत्रा पवार को मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान

पिछले 23 वर्षों से सुनेत्रा पवार लगातार सामाजिक सेवा में जुटी हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप, कैंसर जागरूकता अभियान और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन उनकी पहचान बना। शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान मेलों और प्रदर्शनियों के जरिए बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया। इन्हीं प्रयासों के चलते उन्हें जीवन गौरव पुरस्कार, ग्रीन वॉरियर अवॉर्ड, लोकमत आइकॉन अवॉर्ड और राष्ट्रमाता जिजाऊ पुरस्कार 2024 जैसे कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories