
नई दिल्ली: देश में शिक्षा व्यवस्था की कथित बदहाली और NEET परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ़ बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने तीन नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर अपने अनोखे नाम से मशहूर हुई इस पार्टी की स्थापना अभिजीत दिपके ने की है। पार्टी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी के मद्देनज़र पार्टी ने अपनी बात और असरदार तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए तीन चेहरों को आगे किया है।
जाने-माने खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। सौरव नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर हुए प्रदूषण-विरोधी प्रदर्शनों के मुख्य आयोजकों में से एक थे। लिस्ट में दूसरा नाम विजेता दहिया का है, जो एक राजनीतिक रिसर्चर, लेखक और फिल्म डायरेक्टर हैं। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पढ़े विजेता ने हरियाणवी भाषा में 'दरारें' और 'ओपरी पराई' जैसी फिल्में बनाई हैं। वह 'पावर ऑफ यूनिवर्स' और 'टू हेल विद दैट जॉब' नाम की किताबें भी लिख चुके हैं।
तीसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका हैं, जिनकी पढ़ाई IIT कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से हुई है। लंदन की मशहूर कंपनी मैकिन्से एंड कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट की नौकरी करने के बाद वह पिछले साल ही भारत लौटे हैं। आजकल वह जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और NEET परीक्षा विवाद जैसे मुद्दों पर अभियानों में सक्रिय हैं।
पार्टी के मुताबिक, 6 जून को अभिजीत दिपके भारत लौटेंगे और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। इस प्रदर्शन का मुख्य मकसद NEET पेपर लीक और CBSE सिस्टम की खामियों के लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है। पार्टी का कहना है कि नई पीढ़ी के ये नेता भारत में राजनीतिक बहस का तरीका बदलने की ताकत रखते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।