दिल्ली में फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, चुना बेहद स्पेशल दिन; जानिए इस बार का पूरा प्लान

Published : Aug 24, 2026, 06:56 PM IST
CJP New National Team

सार

CJP March Delhi : जुलाई में जंतर-मंतर पर आंदोलन करके धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने वाली सीजेपी यानि कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत दिल्ली में फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि सरकार छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और NEET पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने जैसे वादों को पूरा नहीं किया है। CJP ने चेतावनी दी है कि अगर वादे पूरे नहीं हुए तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। इसके लिए उन्होंने तारीफ भी फिक्स कर दी है।

5 सिंतबर को दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी CJP

सीजेपी ने साफ तौर पर कहा, सरकार के साथ जो बातजीत में जो बातें हुई थीं और जिन मुद्दों पर हमने आंदोलन खत्म किया था, अब केंद्र सरकार उन्हीं वादों से मुकर रही है। इसलिए एक बार फिर से दिल्ली में 5 सितंबर (शिक्षक दिवस), पर विरोध मार्च निकालेंगे। मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसमें उन स्टूडेंट्स के परिजन भी शामिल होंगे। इसमें वह परिवार शामिल होंगे, जिनके बच्चों ने नीट एग्जाम में हुई धांधली की वजह से सुसाइड कर लिया है।

"हमारी शराफत को कमजोरी न समझे''

CJP ने यह कहते हुए कि "हमारी शराफत को हमारी कमजोरी न समझा जाए। पिछले विरोध प्रदर्शनों के चलते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन पार्टी का कहना है कि जब तक युवाओं से किया गया हर वादा पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेगी। बता दें कि CJP ने केंद्र सरकार के खिलाफ जारी 25 जुलाई को अपना देशव्यापी आंदोलन वापस ले लिया था।

केंद्र सरकार ने नहीं दी FIR की पूरी लिस्ट

सीजेपी ने कहा-18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से देश भर में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की पूरी लिस्ट मांगी थी। लेकिन, खबर है कि सरकार ने यह लिस्ट देने पर कोई सहमति नहीं जताई।"CJP के सह-संयोजक सौरव दास और कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि प्रशासन पिछले आंदोलन को वापस लेने के बाद किए गए गंभीर वादों से मुकरने की कोशिश कर रहा है। पार्टी ने अपनी मांगें दोहराईं, जिनमें आंदोलन से जुड़ी सभी FIR वापस लेना, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई बंद करना और NEET पीड़ितों के परिवारों को मुआवजे पर लिखित आश्वासन देना शामिल है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरखपुर को मिली पहली Electric AC डबल डेकर बस, इस रूट पर होगा ट्रायल
MPSC Paper Leak का सच आया सामने! राहुल गांधी के सामने बड़ा खुलासा | Chhatron Ki Goonj