CJP की नई राष्ट्रीय टीम में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? अभिजीत दिपके बने National Convener, पूरी लिस्ट सामने आई

Published : Aug 07, 2026, 12:22 PM ISTUpdated : Aug 07, 2026, 12:35 PM IST
CJP New Team Who Gets Which Responsibility

सार

CJP New Team Who Gets Which Responsibility: CJP की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। जानिए इसमें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी? अभिजीत दिपके CJI के राष्ट्रीय संयोजक बने हैं, जानिए नई कार्यसमिति में किसे कौन सा पद मिला।

CJP National Working Committee: Cockroach Janta Party (CJP) ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए National Working Committee का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला पार्टी की कोर टीम की दो दिन चली बैठक के बाद लिया गया। नई टीम के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती संगठन को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की है। CJP के मुताबिक, अगले छह महीनों में स्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी, लोकसभा स्तर की यूनिट और शहर स्तर की टीमें तैयार करने की योजना है। CJP की नई नेशनल टीम की जानकारी कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने x.com पेज पर भी दी है। जानिए नई टीम में सौरव दास, रत्ना सिंह से लेकर वैष्णवी गौर तक किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली है और CJP का आगे का प्लान क्या है?

अभिजीत दिपके बने National Convener, इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी ने संगठन से लेकर मीडिया, रिसर्च, टेक्नोलॉजी और वित्त तक अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं।

  • अभिजीत दिपके (30) को Founder & National Convener बनाया गया है। वहीं चीफ प्रवक्ता सौरव दास (27) और प्रवक्ता आशुतोष रांका (30) को Co-Convener की जिम्मेदारी मिली है।
  • संगठन की कमान अजिंक्य शिंदे (35) को National Organisation In-Charge के तौर पर दी गई है। दीपक बालियान (26) Organisation Co-In-Charge के साथ North Zone Lead होंगे। आफरीन नवाज (34) National Secretary और रत्ना सिंह (31) Legal Affairs Lead की भूमिका संभालेंगी।
  • इसके अलावा वैष्णवी गौर (29) को Research & Policy Lead, रोहन देशपांडे (31) को Technology Lead और विजय रेड्डी मल्लांगी (30) को Media Lead बनाया गया है। योगेश इंगले (33) Finance & West Zone Lead, जबकि अंकित भारद्वाज (35) East & North East Zone Lead की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, छात्रों ने रख दी ऐसी शर्त कि बढ़ गया सियासी पारा

CJP का नेक्स्ट प्लान: चुनावी राजनीति से फिलहाल दूरी, जमीनी संगठन पर फोकस

CJP ने साफ किया है कि फिलहाल उसका चुनावी राजनीति में उतरने का कोई तत्काल प्लान नहीं है। पार्टी के Co-Convener और प्रवक्ता सौरव दास के मुताबिक, इस समय एक और राजनीतिक दल जोड़ना उपयोगी नहीं होगा। संगठन का जोर grassroots level पर काम करने और लोगों की आवाज को एक मंच देने पर रहेगा।

इसी रणनीति के तहत पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए वेबसाइट के जरिए छात्रों, युवा पेशेवरों और कामगारों को संगठन से जुड़ने का मौका दिया जाएगा। CJP ने यह भी स्पष्ट किया है कि सदस्यता अभियान के नाम पर किसी तरह का फंड नहीं जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- CJP के अंदर हो गई कलह, Abhijeet Dipke के ही खिलाफ हो गए कई लोग!

झारखंड के छात्र आंदोलन पर भी CJP की नजर

संगठन विस्तार के बीच CJP ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन का मुद्दा भी उठाया है। Co-Convener आशुतोष रांका के अनुसार, पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करेगा। यह आंदोलन कथित भर्ती परीक्षा अनियमितताओं को लेकर चल रहा है और उस समय तक 13वें दिन में प्रवेश कर चुका था। प्रदर्शनकारियों में से छह लोग भूख हड़ताल पर हैं। CJP का नया संगठनात्मक ढांचा अब अगले छह महीनों में कितना जमीन पर उतरता है, यही पार्टी के इस विस्तार अभियान की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

7 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: टुकड़े-टुकड़े में बंट जाएगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार की उड़ गई नींद!
Panchkula Murder: CCTV में कैद हुआ खौफनाक सच! आर्मी कैप्टन की पत्नी का शव मां-बेटे ने कैसे छिपाया?