CJP Protest: महिला की AI-मॉर्फ्ड फोटो पर FIR, दीपके-रांका-दास का नाम! आखिर जंतर-मंतर पर हुआ क्या?

Published : Sep 25, 2026, 08:36 AM IST

CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की फोटो को AI और फेस-स्वैप से कथित तौर पर मॉर्फ करने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की है। जानिए आखिर फोटो के साथ क्या हुआ, किसने किया और क्या है पूरा मामला और पुलिस क्या जांच रही है।

PREV
16
महिला की AI-मॉर्फ्ड फोटो का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

CJP Protest AI Morphed Photo Case: नई दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान एक महिला की तस्वीर के कथित गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप है कि उसकी निजी फोटो को AI और फेस-स्वैप तकनीक से बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ जोड़ा गया और फिर उसका इस्तेमाल प्रदर्शन में किया गया। दिल्ली पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन दस्तावेज़ी शिकायत में बताए गए CJP नेताओं का नाम आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किया गया है।

26
AI Photo Manipulation: महिला ने क्या आरोप लगाया?

महिला का कहना है कि उसका CJP या जंतर-मंतर प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं था। शिकायत के मुताबिक, उसकी फोटो बिना अनुमति इस्तेमाल की गई और उसमें डिजिटल तरीके से बदलाव कर आपत्तिजनक तस्वीर तैयार की गई। आरोप है कि इस तस्वीर को बड़े बैनर और पोस्टरों पर लगाया गया। महिला ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान फोटो से जुड़े अमर्यादित नारे लगाए गए।

36
इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर वीडियो फैलाने का दावा

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ बैनरों का इस्तेमाल हुआ, बल्कि उससे जुड़े कुछ अश्लील नारे भी लगाए गए। इसके बाद इस पूरे मामले का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल कर दिया गया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और गरिमा को भारी ठेस पहुंची है। इतना ही नहीं, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे धमकाने और परेशान करने का आरोप भी लगाया गया है।

46
Delhi Police FIR: CJP नेताओं के नाम शिकायत में

शिकायत में CJP से जुड़े अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है। हालांकि उपलब्ध रिपोर्टों में FIR में इन लोगों की स्थिति को लेकर अलग-अलग विवरण सामने आए हैं। पुलिस ने मामले की सभी पहलुओं से जांच करने की बात कही है। महिला ने शिकायत में धमकी और कथित उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं। उसका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने उसे धमकाया और उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जिससे उसकी गरिमा प्रभावित हुई।

56
पुलिस की कार्रवाई और CJP नेताओं के नाम पर पेंच

शुरुआती शिकायत में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और रत्ना सिंह समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया था। हालांकि, पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में फिलहाल आरोपियों के कॉलम में 'अज्ञात' (Unidentified) रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू-जैसे तस्वीर बनाने, उसे प्रिंट करने, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और ऑनलाइन फैलाने-की गहनता से जांच की जा रही है।

66
Jantar Mantar Protest: 25 जुलाई को खत्म हुआ था आंदोलन

CJP का जंतर-मंतर आंदोलन 20 जून से शुरू होकर 25 जुलाई तक चला था। इस दौरान संसद की ओर मार्च भी निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। आंदोलन के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया था। महिला की फोटो से जुड़ी कथित घटना इसी प्रदर्शन के दौरान जुलाई में हुई थी। अब पुलिस FIR के आधार पर फोटो के कथित डिजिटल इस्तेमाल, उसके प्रसार और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories