
CJP Protest Latest Updates: दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिरासत और पुलिस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर रविवार पर है। पार्टी ने जंतर-मंतर की ओर दोबारा मार्च निकालने का ऐलान किया है। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के समर्थक 11 अक्टूबर, रविवार को फिर जंतर-मंतर की ओर मार्च करेंगे। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
Chalo Jantar Mantar!
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
The Modi Govt fears that if we unite again, their throne will be at stake.
But we’re not backing down! We will march to Jantar Mantar again tomorrow and stay there until all our demands are met.
@AjinkyaCJP https://t.co/Z9wJB29bFU
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि इन सभी को शाम तक छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों में कई विपक्षी नेता भी शामिल थे। इनमें अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन और माणिक सरकार के नाम बताए गए। हालांकि, CJP के तीन प्रमुख नेताओं को लेकर मामला अलग है। सीजेपी का दावा है कि फाउंडर अभिजीत दिपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतरने के कुछ ही देर बाद हिरासत में लिया गया। CJP ने कहा कि काफी समय बीतने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया और उन्हें ये जानकारी नहीं है कि तीनों को कहां रखा गया है।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 20,000 से ज्यादा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आपराधिक मामलों में पहले से दर्ज रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा, कनॉट प्लेस में जुटे करीब 150 प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विपक्षी दलों और प्रदर्शनकारियों पर सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार सुबह 6 बजे से कुछ इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर रोड, संसद मार्ग, अशोक रोड, पटेल चौक, रेल भवन और मंडी हाउस के आसपास आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, साउथ दिल्ली में लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, धौला कुआं और रिंग रोड के कुछ हिस्सों पर भी यात्रियों को परेशानी हो सकती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, बस अड्डों या एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए। निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी देखना बेहतर रहेगा।
दिल्ली में प्रदर्शन और हिरासत से जुड़े घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट रविवार को एक विशेष सुनवाई करेगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, याचिका में दिल्ली में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर पाबंदियां लगाने, मेट्रो और ट्रेन सेवाओं में रुकावट तथा लोगों को हिरासत में लेने जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। इन आरोपों पर अदालत का रुख अब अहम रहेगा। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रवक्ता ने भी प्रदर्शन से पहले और उसके दौरान हुई हिरासत की खबरों पर चिंता जताई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करने की अपील की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।