
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार 20 अक्टूबर को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रात में ही तत्काल सुनवाई की मांग की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दशहरा की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह अदालत बंद है। ऐसे में CJP ने दोनों नेताओं की रिहाई के मामले में जल्द सुनवाई की अपील की है।
CJP का आरोप है कि उसके दो सह-संयोजकों को जेल से बाहर आने से रोकने के लिए जानबूझकर जमानत की प्रक्रिया में देरी की जा रही है। पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सौरव दास-आशुतोष रांका को एक मिनट भी जेल में नहीं रहना चाहिए और राजनीतिक कारणों से उनकी आजादी नहीं छीनी जानी चाहिए।
We have moved the Delhi High Court and requested an urgent night hearing.
Saurav and Ashutosh should not spend a single minute behind bars. Their liberty must not be curtailed because of political games.
Justice must not wait.
@Cockroachisback
— Ratna Singh (@whattalawyer) October 20, 2026
सौरव दास-आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम के बाद हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि दोनों नेता जंतर-मंतर में प्रवेश करने के लिए एक बंद गेट के ऊपर से कूदकर अंदर गए थे। उस समय जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए अधिकृत जगहों की सूची से हटा दिया गया था। दास और रांका ने CJP के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और एहतियातन गिरफ्तार कर लिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।