
भारत और अमेरिका के रिश्तों में इस वक्त दो बड़े मोर्चों पर हलचल है—ट्रेड और एनर्जी। मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद दोनों मुद्दों पर भारत के रुख की खुलकर तारीफ की। रूबियो के मुताबिक, दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं।
मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर कुछ ही मुद्दे बाकी हैं। दोनों पक्ष इन्हें जल्द सुलझाने को लेकर आशावादी हैं। रूबियो ने संकेत दिया कि औपचारिक हस्ताक्षर से पहले ही समझौते को लेकर कोई सकारात्मक घोषणा जल्द सामने आ सकती है। अगर डील अंतिम रूप लेती है तो दोनों देशों के कारोबार और बाजारों के लिए यह अहम घटनाक्रम होगा।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा दुबे केस में आगरा कनेक्शन! होटल रजिस्टर, CCTV और गाड़ियों से मिले अहम सुराग
रूबियो ने भारत की रिफाइनिंग क्षमता की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता रखता है और पहले भी ऐसा कर चुका है। अमेरिकी विदेश मंत्री के मुताबिक, वेनेजुएला के तेल उत्पादन में बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में सप्लाई की कमी को कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, इससे पूरी कमी खत्म नहीं होगी। भारत इस प्रक्रिया में भूमिका निभाने को इच्छुक दिख रहा है, लेकिन अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जुड़ी बाधाओं को दूर करना जरूरी होगा।
रूबियो ने भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले को भी व्यावहारिक और समझदारी भरा बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक तेल बाजार में सप्लाई संतुलन को समझता है।
रूबियो की यह टिप्पणी इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत लंबे समय से अपनी ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्रोतों से कच्चा तेल खरीदता रहा है। ऐसे में अमेरिका का यह रुख दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आगरा से नागपुर तक भागती रही श्रद्धा दुबे, आखिरकार STF ने दबोचा; बहन और ड्राइवर भी गिरफ्तार
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।