CJP का बड़ा ऐलान: दिल्ली के बाद अब इस शहर में जुटेंगे कॉकरोच, दिपके की अगुआई में बड़ा आंदोलन!

Published : Nov 05, 2026, 08:27 PM IST
cjp leaders abhijit dipke ashutosh ranka saurav das

सार

CJP ने अब दिल्ली छोड़ दूसरे शहर में जंतर-मंतर बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने 7 नवंबर को एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। जानें कहां होगा ये विरोध-प्रदर्शन?

CJP Latest Protest Update: पिछले कुछ दिनों से शांत बैठे कॉकरोच एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ अपना विरोध तेज करने का ऐलान किया है। इसके तहत पार्टी 7 नवंबर को केरल के कोच्चि में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही CJP ने वोटर लिस्ट में संशोधन की इस प्रक्रिया को रद्द करने की अपनी मांग एक बार फिर दोहराई है।

CJP ने गुरुवार को X पर एक पोस्ट के जरिए प्रदर्शन की जानकारी दी। CJP ने इस कार्यक्रम को 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' (Jantar Mantar at Kochi) नाम दिया है। यह विरोध प्रदर्शन कोच्चि के राजेंद्र मैदान में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “लोकतंत्र बचाएं! SIR रद्द करें! हमारे साथ जुड़ें - 7 नवंबर - शाम 4 बजे | राजेंद्र मैदान, कोच्चि।”

CJP के कोच्चि प्रदर्शन में शामिल होंगे अभिजीत दिपके

  • 7 नवंबर को होने वाले इस प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के दक्षिण जोन प्रमुख विजय मल्लंगी और राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज भी प्रदर्शन में मौजूद रहेंगी।
  • कोच्चि में होने वाला यह प्रदर्शन CJP की ओर से इस मुद्दे पर उठाया गया पहला बड़ा कदम है। पार्टी अब दिल्ली से बाहर भी SIR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने जा रही है। CJP की मुख्य मांग मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया को रद्द करना है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर गिरफ्तार हुए थे CJP नेता

  • इससे पहले CJP के नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था।
  • इसके बाद सरकार ने जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित करने का दर्जा वापस ले लिया था। हालांकि, CJP नेता दास और रंका ने इस जगह में प्रवेश किया और सरकार के फैसले के विरोध में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
  • दोनों नेता करीब एक हफ्ते तक जेल में रहे। बाद में उन्होंने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने लिखित आश्वासन दिया कि जब तक जंतर-मंतर को आधिकारिक रूप से विरोध प्रदर्शन स्थल घोषित नहीं किया जाता, तब तक वे वहां कोई और प्रदर्शन आयोजित नहीं करेंगे। इस आश्वासन के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में भी हुई थी गिरफ्तारी

  • पिछले महीने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में एक 'तिरंगा कार्यक्रम' आयोजित करने की घोषणा की थी। इस दौरान भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
  • हालांकि, बाद में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उन्हें सशर्त जमानत पर रिहा कर दिया। जमानत की एक प्रमुख शर्त यह थी कि दिपके को यह सुनिश्चित करना होगा कि अगले एक साल तक उनकी ओर से शांति भंग करने वाली कोई गतिविधि न हो।

INDIA गठबंधन के मार्च को CJP ने दिया था समर्थन

CJP ने 1 नवंबर को दिल्ली में INDIA गठबंधन की ओर से निकाले गए मार्च को अपना समर्थन दिया था। हालांकि, पार्टी ने रामलीला मैदान में आयोजित राहुल गांधी के नेतृत्व वाली रैली में हिस्सा नहीं लिया। अब कोच्चि में 7 नवंबर को होने वाला प्रदर्शन CJP की आगे की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी ने एक बार फिर साफ किया है कि वह SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग पर अपना विरोध जारी रखेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Blinkit Ambulance: नॉन-इमरजेंसी राइड के लिए देने होंगे 2500 रुपये, दीपिंदर गोयल का ऐलान
Nashik Wine Shop Death: नासिक में वाइन शॉप कर्मचारी की मौत, CCTV वीडियो से गहराया मर्डर का सस्पेंस