Budget 2026 : CM योगी-फडणवीस से लेकर बिजनेसमैन और मजदूर तक, यूं देखा Live बजट

Published : Feb 01, 2026, 07:56 PM IST

People watch the live Union Budget 2026 : जिस वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रहीं थीं तो देश के करोड़ों लोगों की निगाहें टीवी पर थीं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी टीवी पर बजट को लाइव देखा।

PREV
18

CM  देवेंद्र फडणवीस नोट किया बजट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण मोबाइल पर देखते हुए नजर आए। वहीं उन्होंने कुछ जरूरी प्वाइंट भी नोट करते दिखे।

28

सीएम योगी ने अपनी टीम के साथ लाइव देखा बजट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय बजट 2026-27 को टीवी पर लाइव देखते रहे। इस दौरान उनके साथ कुछ नेता और अफसर मौजूूद थे।

38

गुजरात में भी लाइव देखा बजट सत्र

यह तस्वीर गुजरात की है। जहां भाजपा के नेताओं ने प्रोजेक्टर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को देखा।

48

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने देखा बजट

यह तस्वीर राजधानी दिल्ली की है। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी केंद्रीय बजट 2026-27 को अपनी टीम के साथ टीवी पर देखा।

58

एमपी के सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों के साथ लाइव बजट देखा

यह तस्वीर मध्य प्रदेश की है। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने कुछ मंत्रियों और विधायकों के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 को टीवी पर देखा।

68

कुलियों ने भी मोबाइल पर देखा बजट लाइव

कुली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण मोबाइल फोन पर देख रहे हैं।

78

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने टीवी पर देखा बजट

इस तस्वीर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ नजर आ रही हैं। जहां उन्होंने  केंद्रीय बजट 2026-27 को टीवी पर देखा और कुछ नोट करती हुई भी नजर आईं।

88

बिजनेसमैन ने यूं देखा बजट 2026-27

इस तस्वीर में नजर आ रहे कुछ बिजनेसमैन हैं। जिन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट सत्र 2026-27 का सीधा प्रसारण देखा। क्योंकि उनके लिए बजट सबसे ज्यादा अहम होता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories