सरकारी नौकरी लगने के बाद सुसाइड, मोबाइल पर जल्दी मरने का तरीका सर्च किया और...

Published : Feb 01, 2026, 06:29 PM IST

Ghaziabad Shocking News : यूपी के गाजियाबाद में 25 वर्षीय मधुर यादव ने सरकारी नौकरी लगने के बाद सुसाइड कर लिया। युवक ने मोबाइल पर मरने का तरीका खोजकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। कुछ दिन पहले ही उसकी राजस्थान में सरकारी नौकरी लगी थी। 

PREV
14

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की मार्मिक खबर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले एक मार्मिक खबर सामने आई है। जहां युवक ने आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि अभी अभी उसकी सरकारी नौकरी लगी थी, पिता भी शासकीय सेवा में हैं। किसी बात की कोई कमा नहीं थी फिर भी युवक ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। चौंकाने वाली बात ये भी है कि उसने मरने के लिए मोबाइल पर सुसाइड करने का ऐसा तरीका भी सर्च किया था, जिससे एक मिनट के अंदर मौत हो जाए।

24

राजस्थान में कोर्ट में स्टेनो के पद पर चयन हुआ था

दरअसल, यह दुखद घटना शनिवार देर रात की है, लेकिन शव रविवार सुबह बरामद किया गया। युवक की पहचान मधुर यादव (25) के रूप में हुई है, जिसका कुछ दिन पहले ही राजस्थान में कोर्ट में स्टेनो के पद पर चयन हुआ था। कुछ दिनों बाद ज्वाइनिंग भी होनी थी। वहीं मधुर के पिता जितेंद्र यादव गाजियाबाद के मोदीनगर में सिंचाई विभाग में तैनात हैं।

34

मोबाइल पर सर्च किया मौत का तरीका

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मधुर शनिवार रात करीब 9 बजे अपने घर से निकला और सुनसान इलाके में पहुंचा। जहां उसने सबसे पहले अपने मोबाइल पर सर्च किया ‘’तुरंत मरने के लिए क्या करना चाहिए जिससे जल्द से जल्द मौत हो जाए? फांसी लगानी चाहिए या आग लगाना चाहिए? फिर कुछ देर बाद उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने मधुर को जलते हुए देखा और पुलिस को सूचित गिया। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन 80 प्रतिशत जलने के कारण उसकी मौत हो गई।

44

मरने से पहले पिता को फोन पर कही थी यह बात

वहीं इस पूरे मामले पर मधुर के पिता जितेंद्र यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। किसी ने उसकी जिंदा जलकार हत्या की है। वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं था। अगर ऐसा कुछ होता तो वह हमको जरूर बताता। उन्होंने बताया कि मधुर ने शाम 7 बजे मुझे फोन पर कहा था कि मैं गोविंदपुरी आया हूं, कुछ देर बाद आता हूं। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। फिर रात में उसी के फोन से किसी ने सूचना दी कि आपका लड़का जला दिया गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories