बेंगलुरु के बिजनेसमैन सीजे रॉय ने आत्महत्या कर ली है। वह कॉन्फिडेंट ग्रुप के मालिक थे। टैक्स चोरी के आरोप में IT रेड के दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक जाने-माने बिजनेसमैन सीजे रॉय ने खुदकुशी कर ली है। वह देश-विदेश में कॉन्फिडेंट रियल एस्टेट का कारोबार चलाते थे। दरअसल, कॉन्फिडेंट ग्रुप पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा था। इसी IT रेड से डरकर बिजनेसमैन सीजे रॉय ने अधिकारियों के सामने ही अपनी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह घटना बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास लैंगफोर्ड रोड पर हुई। गंभीर रूप से घायल सीजे रॉय पर टैक्स चोरी का आरोप था। इसी वजह से आज इनकम टैक्स अधिकारियों ने अचानक छापा मारा था। हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक सीजे रॉय के इस कदम ने बिजनेस जगत को हैरान कर दिया है।

सीजे रॉय की फेवरेट थीं मारुति की कारें...

सीजे रॉय कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन थे, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में सक्रिय थे। सीजे रॉय ने 1994 में पहली मारुति 800 खरीदी थी, जिसे 27 साल बाद सोशल मीडिया पर ढूंढकर 10 लाख रुपये में वापस खरीदा। उनके पास रोल्स रॉयस, फेरारी और कोएनिग्सेग जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन था, लेकिन मारुति को सबसे प्यारा मानते थे।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।