Ketan Agrawal केस में CM फडणवीस का मास्टर प्लान, खुद किया देश के टॉप वकील को किया कॉल

Published : Jun 27, 2026, 11:27 AM IST
Ketan Agrawal Death

सार

Ketan Agrawal Death : पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस महाराष्ट्र सरकार के लिए भी बड़ी चिनौती बन गया है। इसको के लिए खुद CM देवेंद्र फडणवीस ने देश के टॉप वकील को कॉल किया।

शुक्रवार को केतन अग्रवाल मर्डर केस में महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला लियाच है। सरकार ने इस केस की सुनवाई के लिए एक फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंज़ूरी दे दी है। साथ ही, सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकारी वकील) नियुक्त किया है। यह फ़ैसला तब लिया गया जब पीड़ित के पिता ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की और मामले मेंजल्द न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी और केस को फ़ास्ट-ट्रैक किया जाएगा।

सीएम फडणवीस ने खुद वकील को किया कॉल

  • सीनियर एडवोकेट उज्ज्वल निकम ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फ़ोन आया था, जिसके बाद उन्हें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि अग्रवाल परिवार ने उनसे मिलकर यह अनुरोध किया था।
  • निकम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को महाराष्ट्र के लिए एक चुनौती बताया और उनसे यह ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जिसके बाद वह मान गए।

महाराष्ट्र सरकार के लिए मर्डर  केस बना बड़ी चिनौती

मुंबई में ANI से बात करते हुए निकम ने कहा, "इस हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आज दोपहर मुझे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे बताया कि अग्रवाल परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मुझे इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि यह महाराष्ट्र के लिए एक चुनौती है, और उन्होंने भी मुझसे इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने का अनुरोध किया. मैं सहमत हो गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ketan Agarwal Murder Case: Lonavala Police ने दी बड़ी जानकारी! कहां तक पहुंची जांच?
Ketan Murder Case: मंगेतर ने गंजेपन की वजह से मारा, अब कसाब के वकील दिलाएंगे इंसाफ?