
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अप्रैल को एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। वे अचानक राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' तो सुनी ही, साथ ही वहां मौजूद आम जनता से संवाद भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर लोग भी उत्साह से भर गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार तीसरे साल जल गंगा संवर्धन अभियान जारी है। सरकार के बेहतर कार्यों से तस्वीर बदल रही है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से कुओं, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों को नया जीवन मिल रहा है। इस दिशा में मध्यप्रदेश बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
किसान हितैशी राज्य सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है। सरकार किसानों से गेहूं के साथ ही चना और मसूर भी खरीद रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के षडयंत्र के कारण यह सफल नहीं हो सका। प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता, प्रेरणा और नई चेतना का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शुद्ध गैर राजनीतिक बातों के साथ देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा भरने का काम करते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।