Constitution Day 2026: इमरजेंसी से अनुच्छेद 370 तक, PM मोदी ने दागे ऐसे सवाल, कांग्रेस को लग जाएगी मिर्ची?

Published : Nov 26, 2026, 09:50 AM IST
constitution day 2026 pm modi speech congress article 370 emergency

सार

Constitution Day 2026 पर PM नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर को याद किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं, GST और EWS आरक्षण का जिक्र किया। इमरजेंसी, अनुच्छेद 370, नक्सलवाद और विपक्ष की भूमिका पर भी कांग्रेस को घेरा।

नई दिल्ली: देशभर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माताओं को याद करते हुए भारतीय लोकतंत्र की ताकत और संविधान के महत्व पर बात की। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि भारत का संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक न्याय का आधार भी है। हालांकि, अपने संदेश में उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर भी तीखे सवाल उठाए। इमरजेंसी, संविधान संशोधन, अनुच्छेद 370 और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों का जिक्र कर उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर निशाना साधा।

संविधान दिवस क्यों मनाने का फैसला लिया गया?

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान की भावना केवल संसद और अदालतों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। देश के हर नागरिक, खासकर युवाओं को संविधान के मूल्यों और अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। इसी सोच के साथ उनकी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

  • पीएम मोदी ने संविधान निर्माण में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया।
  • उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधताओं वाले देश में संविधान एकता की भावना को मजबूत करता है।
  • अपने बचपन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला। उनके मुताबिक, यह भारतीय संविधान की सबसे बड़ी ताकत है।

सरकारी योजनाओं को संविधान के सामाजिक न्याय से जोड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान का उद्देश्य हर नागरिक को सम्मान और समान अवसर देना है। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं को इसी लक्ष्य से जोड़कर पेश किया।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीब परिवारों को पक्के घर मिलने का जिक्र किया।
  • उज्ज्वला योजना को महिलाओं को धुएं से भरी रसोई से राहत देने वाला कदम बताया।
  • आयुष्मान भारत योजना को गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का माध्यम बताया।
  • मुद्रा और पीएम स्वनिधि योजनाओं के जरिए छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद मिलने की बात कही।
  • उन्होंने UPI और डिजिटल तकनीक को आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने वाला बदलाव बताया।
  • प्रधानमंत्री ने GST, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण जैसे फैसलों का भी उल्लेख किया।

इमरजेंसी और 1951 के संविधान संशोधन पर कांग्रेस को घेरा

  • संविधान दिवस के संदेश में पीएम मोदी ने कांग्रेस के पुराने फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने 1951 के पहले संविधान संशोधन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय नागरिकों की बुनियादी स्वतंत्रताओं को सीमित किया गया था।
  • उन्होंने आपातकाल के दौरान हुए 42वें संविधान संशोधन को भी लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्यायिक समीक्षा के लिहाज से अहम मुद्दा बताया। पीएम ने युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों के बारे में पढ़ने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए इसका बार-बार दुरुपयोग किया गया।

अनुच्छेद 370 से नक्सलवाद तक, विपक्ष पर तीखे आरोप

  • प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक संविधान के सभी प्रावधान लागू नहीं हो सके। उन्होंने 2019 में इन प्रावधानों को हटाने के फैसले को ऐतिहासिक गलती सुधारने वाला कदम बताया।
  • नक्सलवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने दावा किया कि इसके खात्मे से आदिवासी और गरीब इलाकों के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करने का अवसर मिला है। उन्होंने विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी पर OBC आरक्षण को प्रभावित कर मुसलमानों को आरक्षण देने की मंशा रखने का आरोप भी लगाया। महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक के पारित नहीं होने पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरा।

2047 के विकसित भारत के लिए PM मोदी ने दिया ये मंत्र

अपने संदेश के आखिर में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए देश को दो सिद्धांतों पर आगे बढ़ना होगा-सोच में 'भारत प्रथम' और काम में 'कर्तव्य'। उन्होंने नागरिकों से संविधान को अपनी ताकत मानने और अपने दायित्वों को निभाने की अपील की। पीएम के मुताबिक, यही भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत और उज्ज्वल भारत की नींव रखेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indore Crime: सुहागरात से पहले पति मानने से इनकार, iPhone-विदेश यात्रा और 10 लाख की ब्लैकमेलिंग
Ghaziabad Crime: 6 करोड़ की ट्रैवल एजेंसी और 2 करोड़ की पॉलिसी, पत्नी ने पति को क्यों दिया जहर?