यकीन नहीं होगा! दिल्ली जैसी जगह में सिर्फ ₹15 लाख में फ्लैट, DDA की नई स्कीम कल से लाइव

Published : Oct 13, 2026, 03:15 PM IST
dda housing scheme 2026 narela lig flats registration booking price

सार

DDA Housing Scheme 2026 के तहत दिल्ली के नरेला में 2,516 LIG फ्लैट 25% छूट पर मिलेंगे। जानें ₹14.95 लाख कीमत, रजिस्ट्रेशन की तारीख, बुकिंग प्रक्रिया और जरूरी शुल्क।

दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए डीडीए की नई आवास योजना राहत लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आवास निवेश योजना-2026 के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2,516 फ्लैट 25 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। छूट के बाद इनकी कीमत करीब 14.95 लाख रुपये होगी। अगर आप भी इस योजना में घर लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन, बुकिंग और भुगतान से जुड़ी जरूरी बातें जान लीजिए।

DDA Housing Scheme 2026: कहां मिलेंगे 2,516 फ्लैट?

डीडीए की इस योजना में नरेला के सेक्टर G-2 से G-6 के पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में फ्लैट उपलब्ध होंगे। इनमें पॉकेट-3 के 1,020 और पॉकेट-6 के 1,496 फ्लैट शामिल हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है, जिसमें साझा क्षेत्र भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: दो ओझा आए, 'भूत' की कहानी सुनाई और हो गया कत्ल; मिर्जापुर की इस वारदात से पुलिस भी हैरान!

कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और फ्लैट की बुकिंग?

योजना की जानकारी देने वाली पुस्तिका 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इच्छुक खरीदार 14 अक्टूबर से पंजीकरण करा सकेंगे, जबकि फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

पंजीकरण और बुकिंग डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। जो लोग पहले से पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी।

कितनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस और बुकिंग राशि?

पंजीकरण के लिए एक बार 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। फ्लैट बुक करते समय एक लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा रखरखाव, पानी के कनेक्शन और जहां लागू हो, परिवर्तन शुल्क का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने के समय अलग से करना होगा। ये शुल्क घोषित फ्लैट कीमत में शामिल नहीं हैं।

डीडीए के मुताबिक, नरेला को आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में मेट्रो विस्तार, चौड़ी सड़कों और बेहतर सुरक्षा जैसी सुविधाओं के विकास की योजना है। हालांकि, खरीदारों को बुकिंग से पहले फ्लैट की लोकेशन, अतिरिक्त शुल्क और सुविधाओं की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: 13 लोगों के हत्यारे की फांसी LIVE दिखाने से पीछे हटेंगे ट्रंप? विरोध के बाद बदला रुख

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

महाराष्ट्र में 'वॉटर कर्फ्यू'! गाड़ी धोई या पानी बर्बाद किया तो ₹5000 जुर्माना, फिर FIR
अब दिल्ली दूर नहीं! यूपी के इन 2 रूटों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 3.5 घंटे में सफर पूरा