How Many Daughters Anant Singh Have: अनंत सिंह की कितनी बेटियां हैं और क्या करती हैं? छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को हो रही है, जानें बड़ी बेटी कहां हैं?
Anant Singh Family: बिहार की राजनीति में मोकामा के 'छोटे सरकार' यानी अनंत सिंह अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण खबरों में रहते हैं। लेकिन इस बार वजह कोई चुनावी रैली या बयानबाजी नहीं, बल्कि उनके घर में होने वाली शादी है। अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शाही शादी की तैयारियां इतनी ग्रैंड हैं कि चर्चा है कि इसमें करीब 4 लाख मेहमान शामिल हो सकते हैं। राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक की बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। इस बीच अनंत सिंह की पूरी फैमिली की चर्चा है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं, उनकी कितनी बेटियां हैं और बड़ी बेटी फिलहाल कहां हैं?
अनंत सिंह के कितने बेटे और कितनी बेटियां?
अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी पहले ही हो चुकी है और फिलहाल वह अपने ससुराल लखीसराय में रह रही हैं। छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को तय हुई है, जिसकी तैयारियों को लेकर पूरा परिवार सुर्खियों में है। अनंत सिंह के तीनों बेटे परिवार के साथ रहते हैं।
अनंत सिंह की बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह कहां हैं?
अनंत सिंह की बड़ी बेटी का नाम राजनंदनी सिंह है, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी है। राजनंदनी का विवाह बिहार के ही लखीसराय जिले के प्रतापपुर गांव के रहने वाले कुमार पुनीत के साथ हुआ है और वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में बिजी हैं।
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
शिवांगी सिंह अपनी शादी के साथ-साथ अपने बेबाक स्वभाव को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला पत्रकार की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए शिवांगी ने अपनी पढ़ाई और काम को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि मास्टर्स (Post Graduation) की पढ़ाई पूरी कर ली है। वो पूरी तरह से आत्मनिर्भर (Financially Independent) हैं और अपना खर्च खुद उठाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिता की तरह ही दो-टूक अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ या पढ़ाई को लेकर किसी को भी कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।
अनंत सिंह के होने वाले दामाद कौन हैं?
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी के होने वाले पति का नाम ऋषिकेश कुमार (ऋषिकुमार) है, जो पटना के ही रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई और करियर विदेश में सेट है। उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की है। ऋषिकेश पिछले करीब 11 सालों से अमेरिका में ही रह रहे हैं और वहीं जॉब कर रहे हैं।














