
दिल्ली में छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन श्रद्धालु कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट पर पहुंचे और नहाय-खाय की परंपरा निभाई। घाट पर छठ मनाने आए लोगों में उत्साह और आस्था दिखाई दी, लेकिन व्यवस्थाओं को लेकर कुछ श्रद्धालुओं ने नाराजगी भी जताई। ओखला फेस-2 से आईं विमलेश ने बताया कि पिछले साल भी घाट की स्थिति ऐसी ही थी और इस बार भी सफाई की कमी है। उन्होंने कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। उनका कहना है कि गंदगी के बावजूद लोग आस्था के कारण यहां स्नान करने आते हैं। बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ बेहद महत्वपूर्ण पर्व है और दिल्ली में रहने वाले कई परिवार हर साल यमुना किनारे इसे मनाते हैं। देखिए, कालिंदी कुंज घाट से छठ के पहले दिन की ये तस्वीरें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।