
उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन की हलचल तेज हो गई है। आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के जरिए यूपी में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है। लखनऊ में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि NDA और INDIA गठबंधन से जुड़े कई नेताओं और विधायकों ने उनसे संपर्क किया है। चंद्रशेखर के मुताबिक, कुछ नेता उनके मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर होने वाले बहुजन स्वराज संकल्प महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की बात भी कही। अखिलेश यादव के PDA को सबसे बड़ा विकल्प बताने वाले बयान पर भी चंद्रशेखर ने पलटवार किया। इसके अलावा उन्होंने महिला आरक्षण को 2027 से लागू करने और महिलाओं को 33 नहीं, 50 फीसदी हिस्सेदारी देने की मांग उठाई। देखिए, चंद्रशेखर आजाद ने यूपी की राजनीति और आगामी चुनाव को लेकर क्या-क्या कहा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।