
International Yoga Day 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चुनौतियों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बार फिर लोगों को संतुलित जीवन की ओर लौटने का संदेश देता नजर आया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली के आसोला-भाटी स्थित नीली झील के मनमोहक वातावरण में सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। नीली झील के प्राकृतिक परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
यह भी पढ़ें: 6 अरब डॉलर और परमाणु जांच... आखिर अमेरिका ने ईरान के सामने क्या शर्त रखी है?
योग दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक योग सत्र में हिस्सा लिया और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो इससे एक स्वस्थ, ऊर्जावान और जागरूक दिल्ली के निर्माण को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।
यह भी पढ़ें: काशी के इस मस्जिद विवाद पर नाक अड़ा रहा था पाकिस्तान! मुसलमानों ने ही लगा दी फटकार
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।