
Mukundpur LPG Cylinder Explosion : उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को एक भयानक धमाका हो गया। यहां एक LPG सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत के बारे में अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। डॉक्टरों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ, उसका इस्तेमाल बर्तनों पर पॉलिश करने के लिए किया जाता था।
हादसे की जानकारी देते हुए स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) गिरिराज ने कहा, "LPG सिलेंडर में धमाके की वजह से करीब 250 वर्ग गज में बना एक मंजिला मकान ढह गया है... तलाशी और बचाव अभियान जारी है... फायर डिपार्टमेंट को दिल्ली के मुकुंदपुर में एक घर में धमाके की कॉल मिली थी।"
वहीं, दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि “हमें जानकारी मिली कि मुकुंदपुर इलाके में LPG सिलेंडर फटने के बाद एक मंजिला मकान ढह गया है। तलाशी और बचाव अभियान चल रहा है।”इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।