दिल्ली में फिल्मी सीन, यौन शोषण के आरोपी को भगाने के लिए परिवार ने पुलिस को घर में किया कैद

Published : Apr 17, 2026, 10:56 AM IST
दिल्ली में फिल्मी सीन, यौन शोषण के आरोपी को भगाने के लिए परिवार ने पुलिस को घर में किया कैद

सार

उत्तरी दिल्ली में यौन शोषण के आरोपी को बचाने के लिए उसके परिवार ने 2 पुलिसकर्मियों को घर में कैद कर लिया। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी खिड़की से फरार हो गया। पुलिस ने परिवार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यौन शोषण के एक आरोपी को बचाने के लिए उसके परिवार ने पुलिसवालों को ही घर में कैद कर लिया। ये पूरी घटना 8 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे की है। पुलिस को आरोपी के बेटे ने फोन करके बताया था कि उसके पिता की तबीयत खराब है, इसलिए वो थाने नहीं आ सकते। इसी जानकारी पर एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल आरोपी के चौथी मंजिल वाले घर पर पहुंचे थे।

घर के अंदर आरोपी अपने परिवार के साथ मौजूद था। परिवार ने पुलिस का स्वागत किया, जिससे शुरुआत में पुलिस को कोई शक नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की, माहौल बदल गया। आरोपी का एक बेटा चुपके से दरवाजे की तरफ गया और कुछ ही देर में बाहर से कुंडी लगा दी। इस तरह दोनों पुलिसकर्मी घर के अंदर कैद हो गए।

इसी बीच, आरोपी ने अचानक वॉशरूम जाने की बात कही। उसके परिवार वाले जोर देने लगे कि उसे ऊपर की मंजिल पर जाने दिया जाए। जब सब-इंस्पेक्टर ने अपने साथी कांस्टेबल को आरोपी के पीछे जाने के लिए कहा, तो आरोपी की पत्नी ने कथित तौर पर रास्ता रोक लिया। इस हंगामे का फायदा उठाकर दूसरा बेटा आरोपी को ऊपर की मंजिल पर ले गया और वहां भी ताला लगा दिया। साथ ही, पत्नी ने अपने फ्लोर का मेन गेट भी बंद कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी पूरी तरह फंस गए।

जब तक फंसे हुए पुलिसकर्मियों ने थाने में खबर दी और मदद के लिए और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी ऊपर की मंजिल की खिड़की से कूदकर फरार हो चुका था। पुलिस ने अब फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं और उसकी तलाश में जुट गई है। परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (सरकारी काम में बाधा डालना), 127 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

TCS Nashik Case: IT कंपनी के ‘ऑर्गनाईज्ड गैंग’ का खुलासा, महिलाओं ने खोली ऑफिस की खौफनाक सच्चाई
फरीदकोट से हैरान कर देने वाली घटना: महिला ASI ने 5 साल की पोती को धूप में बांधा-SHOCKING VIDEO