
Delhi Malviya Nagar Fire : दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-कम-गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चौथी मंजिलों से छलांग लगा दी। होटल में आग कैसे लगी, हादसे के वक्त क्या क्या हुआ…इस अग्निकांड की पूरी कहानी एक चश्मदीद ने बयां की है।
एक स्थानीय निवासी शेर खान ने बताया कि "मैं सुबह दुकान जा रहा था। यहां पहले तो छोटी सी आग लगी थी, फिर वो बढ़ती ही चली गई। आग जैसे-जैसे बढ़ी, ऐसा लगा कि बचने का कोई रास्ता ही नहीं है। लोगों ने नीचे गद्दे बिछाए और तीसरी मंजिल से कुछ लोग एक छोटे बच्चे के साथ उन पर कूद गए। एक महिला ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पब्लिक ने मदद करने की बहुत कोशिश की, लेकिन समय के साथ हालात और भी गंभीर होते गए।"
एक और स्थानीय निवासी ओम ने बताया कि उन्होंने लोगों को धधकती आग के बीच बिल्डिंग से कूदते हुए देखा। "सुबह करीब 9:30 बजे, हमने यहां बहुत भीषण आग देखी। मैं और मेरा दोस्त उस समय स्कूटर पर थे। पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिरी हुई थी और लोग अलग-अलग तरफ से कूद रहे थे। हमने करीब पांच लोगों को कूदते देखा। एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। पूरी सड़क ब्लॉक हो गई थी और भारी भीड़ जमा थी।"
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस घटना में मरने वालों में 15 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ), अनंत मित्तल ने बताया कि मालवीय नगर के होटल फ्लोरिस में आग लगने की सूचना सुबह 8:48 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आगे कहा कि बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी है और सभी संबंधित एजेंसियां प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।