
स्वतंत्रता दिवस 2026 के समारोह के चलते राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसका सीधा असर 15 अगस्त के आसपास दिल्ली में सफर करने वालों पर पड़ेगा। लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम की वजह से दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक, मेट्रो, बस और हवाई यात्रा के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यानी अगर आप 15 अगस्त के आसपास दिल्ली में हैं, तो घर से निकलने से पहले ये नियम कायदे जरूर देख लें, वरना परेशानी हो सकती है।
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, इसलिए यात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा पूरी तरह बंद रहेगी।
यह पाबंदी 14 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से शुरू होगी और 15 अगस्त की दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगी। इसलिए अगर आप मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं, तो अपनी गाड़ी स्टेशन पर पार्क करने का प्लान न बनाएं।
यह भी पढ़ें: अमित शाह ने कहा- ‘आइए बात करते हैं’, NEET मुद्दे पर विपक्ष के सामने सरकार ने रखा बड़ा प्रस्ताव
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की वजह से लाल किले की ओर जाने वाले कई रास्ते आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगे। 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक कुल आठ सड़कें बंद रहेंगी। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और रिंग रोड का राजघाट से ISBT तक का हिस्सा शामिल है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि जिन गाड़ियों पर कार्यक्रम के लिए जारी पार्किंग लेबल नहीं है, वे इन रास्तों पर जाने से बचें। इसके अलावा, 14 अगस्त की आधी रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक कमर्शियल ट्रकों और अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। DTC की बसें भी इस दौरान रिंग रोड के कुछ हिस्सों पर नहीं चलेंगी और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।
जो लोग ट्रेन से सफर करने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे स्टेशनों पर थोड़ा जल्दी पहुंचें। सुरक्षा जांच कड़ी होने की वजह से इसमें सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है।
वहीं, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 15 अगस्त को सुबह और शाम के कुछ घंटों को मिलाकर कुल छह घंटे तक नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों के उतरने और उड़ान भरने पर रोक रहेगी। हालांकि, इसका असर आम यात्रियों की पहले से तय यानी शेड्यूल्ड फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा, वे अपने समय पर ही चलेंगी।
इस नियम से भारतीय वायु सेना (IAF), BSF, सेना के हेलीकॉप्टर और किसी राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री को ले जाने वाले विमानों को भी छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें: Justice Varma Cash Row: कैश कहां से आया? पैनल ने जस्टिस वर्मा के जवाब पर दिया बड़ा फैसला
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।