
नई दिल्लीः एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एक आदमी पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे ऑनलाइन कंटेंट यानी रील शूट करने के बहाने होटल में बुलाया और फिर उसके साथ ज़्यादती की। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, पीड़ित महिला 36 साल की है और दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वो 2022 में आरोपी से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए मिली थी।
अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि सितंबर 2022 में आरोपी ने उसे सोशल मीडिया रील्स बनाने के बहाने बुराड़ी के एक होटल में बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 10 जून को बुराड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि आरोपों की जांच चल रही है।
महिला का ये भी आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और लंबे समय तक कई बार उसका यौन शोषण किया। शिकायत के मुताबिक, महिला को बाद में पता चला कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर कोई दूसरा नाम बताया था। इस सच्चाई के सामने आने के बाद महिला ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए।
इन्फ्लुएंसर ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपी से दूरी बना ली, तो उसके जीजा और एक दूसरे रिश्तेदार ने उससे संपर्क किया और उसे धमकाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।