Delhi Crime: बायोमेट्रिक सेफ खोलने के लिए पूर्व नौकर ने IRS अफ़सर की बेटी के साथ की भयावह हरकत

Published : Apr 23, 2026, 02:29 PM IST

दिल्ली IRS अफसर की बेटी की हत्या, रेप और लूट मामले में पूर्व नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार। बायोमेट्रिक सेफ खोलने के लिए फिंगरप्रिंट यूज करने की कोशिश, सीढ़ियों से घसीटा शव, CCTV से खुलासा। दिल्ली पुलिस जांच, CCTV, फिंगरप्रिंट क्राइम, बायोमेट्रिक सेफ केस।

PREV
17

Delhi IRS Officer Daughter Crime Case: दक्षिण दिल्ली में एक वरिष्ठ IRS अधिकारी के घर में हुई घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। 22 वर्षीय बेटी, जो UPSC की तैयारी कर रही थी, अपने ही पूर्व घरेलू नौकर की दरिंदगी का शिकार बन गई। आरोपी राहुल मीणा (23) ने न केवल उस पर हमला किया बल्कि उसके साथ बलात्कार करने और बाद में उसकी हत्या करने की भी बात सामने आई है।

27

बायोमेट्रिक सेफ को खोलने की सनक बनी अपराध की वजह

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का असली मकसद घर में मौजूद बायोमेट्रिक सेफ को खोलना और उसमें रखे कैश व गहने लूटना था। इसके लिए उसने पीड़िता को बेहोश करने के बाद उसे सीढ़ियों से घसीटकर नीचे ले गया और उसके खून से सने अंगूठे का इस्तेमाल कर सेफ खोलने की कोशिश की। हालांकि बायोमेट्रिक सिस्टम ने फिंगरप्रिंट स्वीकार नहीं किया।

37

नाकाम कोशिश के बाद पेचकस से तोड़ा गया लॉकर

जब फिंगरप्रिंट से लॉकर नहीं खुला, तो आरोपी ने पेचकस की मदद से उसे जबरन तोड़ दिया। अंदर से कैश और गहने निकालकर एक बैग में भर लिए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घर के हर कोने की जानकारी थी क्योंकि वह पहले वहां काम कर चुका था।

47

CCTV में कैद हुई वारदात की परछाई

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुबह करीब 6:28 बजे घर में प्रवेश करता दिखाई देता है और 7:22 बजे बैग लेकर बाहर निकलता है। इस दौरान उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे और एक बैग के साथ मौके से फरार हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि वह कुछ समय के लिए पास के पार्क में रुका था।

57

चार-स्तरीय सुरक्षा के बावजूद कैसे टूटी सुरक्षा व्यवस्था

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी हाई-सिक्योरिटी होने के बावजूद आरोपी घर में कैसे दाखिल हो गया। पुलिस का कहना है कि पूर्व नौकर होने के कारण उसे घर की दिनचर्या, सुरक्षा लेआउट और प्रवेश मार्गों की पूरी जानकारी थी, जिससे उसने आसानी से सुरक्षा घेरा पार कर लिया।

67

घर लौटने पर सामने आया खौफनाक मंजर

सुबह करीब 8 बजे जब पीड़िता के माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया। घर का सामान बिखरा हुआ था और कई चीजें गायब थीं। यह दृश्य देखकर पूरा परिवार सदमे में चला गया।

77

अलवर से दिल्ली तक फैला आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात में शामिल हो सकता है। उस पर वित्तीय अनियमितताओं और चोरी के भी आरोप थे, जिसके चलते उसे नौकरी से निकाला गया था। दिल्ली पुलिस ने 15 टीमों का गठन कर आरोपी को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया। फिलहाल मामले में रेप, हत्या और लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories