Bengal Voting के बीच खौफनाक तस्वीरें, कहीं सुवेंदु सरकार को पीटा तो कहीं हुमायूं कबीर पर हमला

Published : Apr 23, 2026, 02:10 PM IST

West Bengal Voting Violence : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा और बवाल देखने को मिला। दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज में बीजेपी उम्मीदवार सुभेंदु सरकार पर हमला किया गया। 

PREV
18

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए आज 23 अप्रैल को 152 सीटों पर पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी में मतदाता घंटों लाइन में खड़े होकर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोकतंत्र को शर्मशार कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। कहीं बीजेपी के सबसे चर्चित नेता सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा तो कहीं हुमायूं कबीर की कार पर जानलेवा हमला किया। इसी बीच वोटिंग से कुछ घंटों पहले मुर्शिदाबाद बम भी फेंके गए।

28

सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बंगाल में गुंडागर्दी की हद पार तब पार हो गई, जब पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर कुछ आज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। उन्होंने टीएमसी को इस हमले का जिम्मेदार बताया है।

38

बीजेपी कार्यकर्ताी को किया लहूलुहान

लोकतंत्र के महापर्व के दिन बंगाल से आई इस तस्वीर को देखिए। यहां बीरभूम के लाबपुर में भाजपा के एक मतदान प्रतिनिधि को सिर में गंभीर चोट आई, टीएमसी ने हमले का आरोप लगाया

48

हुमायूं कबीर की कार पर हमला

तस्वीर में देखिए किस तरह हमलावर हाथों में डंडे और हथियार लिए हुए हैं। वहीं मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला किया। इस अटैक के बाद AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने घटना की जांच की मांग की है।

58

बंगाल में इन जगह पर हो रही हिंसा

बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के वक्त सबसे ज्यादा बुरे हालात मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा के हैं। जहां सुबह से ही जमकर बवाल हो रहा है।

68

BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बता दें कि बंगाल में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। वहीं कई पोलिंग बूथ पर EVM खराब और मशीन से छेड़छाड़ करने की शिकायतें आ रही हैं।

78

मुर्शिदाबाद बम अटैक में घायल युवक

 मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा में मतदान से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, देसी बम फेंके गए, कई लोग घायल हो गए।

88

मुर्शिदाबाद में यहीं फेंके गए थे बम

तस्वीर में नजर आ रही यह वही जगह है, जहां मुर्शिदाबाद में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की पूर्व संध्या पर जहां देसी बम फेंके गए थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories