
दिल्ली-NCR में छठ महापर्व मनाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब मेट्रो के लिए सुबह 6 बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 16 नवंबर 2026 को मेट्रो सेवाएं डेढ़ घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया है। इससे सुबह-सुबह घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
DMRC के मुताबिक, सोमवार 16 नवंबर को सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। सामान्य तौर पर सुबह 6 बजे शुरू होने वाली सेवाओं को छठ पूजा के मद्देनजर पहले शुरू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Birsa Munda Jayanti: आदिवासियों के डांस के बीच PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, राष्ट्रपति भी देखती रह गईं
सुबह 4:30 बजे से नियमित सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर करीब 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। इसके बाद मेट्रो का संचालन निर्धारित सामान्य समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।
यह विशेष व्यवस्था DMRC के पूरे नेटवर्क पर लागू होगी। रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वॉयलेट, पिंक, मजेंटा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस समेत सभी प्रमुख कॉरिडोर के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह जल्दी ट्रेनें चलेंगी।
छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती सूर्योदय से पहले घाटों पर पहुंचते हैं। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के परिवार छठ पूजा करते हैं। ऐसे में मेट्रो जल्दी शुरू होने से ऑटो, कैब और निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सकती है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस फैसले को श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार छठ पूजा के दौरान लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपने नजदीकी स्टेशन से पहली ट्रेन और घाट तक पहुंचने का रास्ता पहले ही जांच लें।
यह भी पढ़ें: महाकाल दर्शन से लेकर कान्हा टाइगर रिजर्व तक... MP में हेलीकॉप्टर से घूमने का मौका, देखें किराया
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।