Birsa Munda Jayanti: आदिवासियों के डांस के बीच PM मोदी का दिखा अलग अंदाज, राष्ट्रपति भी देखती रह गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में जोरदार नृत्य करते नजर आए। आदिवासी कलाकारों के नृत्य के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

Share this Video

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर संसद भवन के बाहर खास नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आदिवासी कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में जोरदार नृत्य करते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्य के बीच प्रधानमंत्री मोदी भी अलग अंदाज में दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं और इस सांस्कृतिक आयोजन को देखती नजर आईं। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जा रहा है। संसद भवन के बाहर हुए इस आयोजन के ये दृश्य खास हैं। देखिए, कैसे आदिवासी कलाकारों के नृत्य के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

Related Video