Uttam Nagar Case : दिल्ली की वो एक महिला, जिसकी वजह से मारा गया तरुण कुमार, यही मर्डर की मास्टरमाइंड

Published : Mar 11, 2026, 04:01 PM IST

Uttam Nagar Murder Case : दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च होली का जश्न ऐसा खूनी खेल में तब्दील हुआ कि 26 साल के तरुण कुमार की मौत हो गई। इस हत्याकांड की मास्टर माइंड एक महिला है, जिसने दो समुदाय को हिंदु-मुस्लिम की कहानी बनाकर आपस में लड़ाया।

PREV
16

होली के जश्न में खूनी खेल

दिल्ली के उत्तम नगर में लोग खुशी खुशी होली का जश्न मना रहे थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक मामूली पानी का गुब्बारा इतना महंगा पड़ेगा कि किसी की जान चली जाए। जरा से पानी के छींटे क्या लगे एक युवती को कि देखते ही देखते इस मामले ने हिंसक रूप ले लिया। फिर 26 साल के तरुण कुमार को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में करीब दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाओं को भी अरेस्ट किया है। इन तीन में एक महिला ही इस पूरे मामले की मास्टर माइंड है।

26

दिल्ली के उत्तम नगर में लोग खुशी खुशी होली का जश्न मना रहे थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि एक मामूली पानी का गुब्बारा इतना महंगा पड़ेगा कि किसी की जान चली जाए। जरा से पानी के छींटे क्या लगे एक युवती को कि देखते ही देखते इस मामले ने हिंसक रूप ले लिया। फिर 26 साल के तरुण कुमार को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के एक सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में करीब दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाओं को भी अरेस्ट किया है। इन तीन में एक महिला ही इस पूरे मामले की मास्टर माइंड है।

36

सायरा ही तरुण हत्याकांड की मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उसमें सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं। लेकिन सायरा नाम की युवती इस पूरे हत्याकांड की प्रमुख्य आरोपी यानि मास्टर माइंड है। जिसने अपने समुदाय के लोगों को पूरा मामला गलत तरीके से बताया और अपने परिवार को बुलाकर उकसाते हुए खूनी संघर्ष शुरू करवाया था। दिल्ली सरकार और पुलिस ने सायरा के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है।

46

11 साल की बच्ची से गलती से लगा पानी का गुब्बारा

बता दें कि यह पूरी घटना 4 मार्च यानि होली के दिन रविवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। जहां उत्तम नगर में एक 11 साल की बच्ची छत पर पानी के गुब्बारे भरकर फेंक रही थी। इसी दौरान बच्ची का एक गुब्बारा गलती से रास्ते से निकल रही सायरा नाम की मुस्लिम महिला को जा लगा। इसके बाद महिला ने ऐसा हंगामा खड़ा किया कि दोनों परिवार और आसपास के लोग जमा हो गए।

56

सयारा ने परिवार को सुना दी मनगढ़ंत कहानी

सायरा ने जरा से पानी के गुब्बारी लगने की बात को ऐसे बढ़ा चढ़ाकर अपने समुदाय के लोगों को बताया कि जिससे वह भड़क गए और तरुण के साथ बाकी लोगों को पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। वहीं तरुण गंभीर रूप से जख्मी हो गया और एक दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

66

बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

तरुण कुमार की मौत के बाद मामले ने हिंदु-मुस्लिम का तूल पकड़ लिया। इसके बाद हिंसा फैलने के लिए कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने लगे। वहीं हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सभी आरोपियों को पकड़ने की चेतावनी दे दी। इसके बाद हालत बिगड़ते हुए देख इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान पहुंचे और उन्हें तैनात कर दिए गए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories