MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Delhi Holi Murder: उत्तम नगर में तरुण कुमार की मौत पर शिखर धवन का भावुक पोस्ट वायरल

Delhi Holi Murder: उत्तम नगर में तरुण कुमार की मौत पर शिखर धवन का भावुक पोस्ट वायरल

Delhi Holi Murder Case: क्या सिर्फ एक पानी का गुब्बारा 26 साल के युवक की जान ले सकता है? दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण कुमार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ झगड़ा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 10 2026, 10:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

New Delhi Crime Update: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण कुमार की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे द्वारा पानी का गुब्बारा फेंकने से शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-ही-देखते हिंसक झगड़े में बदल गया और तरुण कुमार की जान चली गई। इस घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने भी गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह बेहद दिल तोड़ने वाली घटना है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले में कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

27
Image Credit : X

क्या एक पानी का गुब्बारा इतनी बड़ी हिंसा की वजह बन सकता है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। होली के दिन एक 6-7 साल की बच्ची अपने घर की छत से नीचे गुजर रहे लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंक रही थी। इसी दौरान एक गुब्बारा गली से गुजर रही एक महिला को लग गया। महिला ने इसका विरोध किया और बात बढ़ते-बढ़ते बहस में बदल गई। परिवार वालों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में झगड़ा हिंसक हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद 15 से 20 लोग लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।

Related Articles

Related image1
Delhi Crime: बीयर की बोतल से शुरू हुआ झगड़ा, मौत के साथ खत्म, पढ़ें साजिश की पूरी कहानी
Related image2
Delhi Crime News: दिल्ली गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
37
Image Credit : X

क्या तरुण कुमार उस समय झगड़े में शामिल भी थे?

तरुण कुमार के परिवार का कहना है कि जब झगड़ा शुरू हुआ, तब वह वहां मौजूद ही नहीं थे। वह अपने दोस्तों के साथ बाहर होली खेल रहे थे। लेकिन जब वह घर लौटे, तब कुछ लोगों ने उन्हें गली में रोक लिया। परिवार के मुताबिक, 8 से 10 लोगों ने तरुण पर लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला किया। तरुण के चाचा टेक चंद ने बताया कि हमलावरों ने उसके सिर पर कई बार वार किए और बाद में एक भारी स्लैब भी उसकी छाती पर फेंक दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद तरुण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अगली सुबह उसने दम तोड़ दिया।

47
Image Credit : X

शिखर धवन ने क्या कहा इस घटना पर?

इस दर्दनाक घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि उत्तम नगर में तरुण कुमार की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि यह दिल तोड़ने वाली बात है कि एक बच्चे के पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी घटना इतनी बड़ी हिंसा में बदल गई। धवन ने उम्मीद जताई कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Deeply saddened by the tragic loss of Tarun Kumar in Uttam Nagar. It’s heartbreaking that something as small as a child throwing a water balloon during Holi could escalate into such violence. Humanity should never fall to this level. Prayers for his family and hope the culprits…

— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) March 9, 2026

57
Image Credit : X

शिखर धवन ने क्या कहा इस घटना पर?

इस दर्दनाक घटना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि उत्तम नगर में तरुण कुमार की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि यह दिल तोड़ने वाली बात है कि एक बच्चे के पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी घटना इतनी बड़ी हिंसा में बदल गई। धवन ने उम्मीद जताई कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

67
Image Credit : X

परिवार ने क्यों उठाई CBI जांच की मांग?

तरुण कुमार के पिता मेमराज का कहना है कि उनका बेटा परिवार का इकलौता सहारा था और वह डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भले ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी की बात कही है, लेकिन उन्हें अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। मेमराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

77
Image Credit : X

तरुण की मौत के बाद क्यों भड़क गया विरोध प्रदर्शन?

तरुण कुमार की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। न्याय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार रात उत्तम नगर में कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई और लोग सड़कों पर उतर आए। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक, इलाके को कई सेक्टर में बांटकर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
दिल्ली अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
राष्ट्रीय अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mathura Horror: भाई के सामने से 16 साल की लड़की को उठाया-गैंगरेप
Recommended image2
Cloth Bag ATM: पैसा नहीं, अब ATM मशीन से निकलेगा कपड़े का थैला!
Recommended image3
Now Playing
Giriraj Singh: 'कांग्रेस के लिए बहादुर जफर शाह हैं Rahul Gandhi'
Recommended image4
Crude Oil $100 पार: भारत में क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-डीज़ल के दाम? जानिए 15 बड़े शहरों में 10 मार्च का रेट
Recommended image5
UP Circuit House Booking: यूपी में योगी सरकार ने शुरू की सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की डिजिटल बुकिंग सेवा
Related Stories
Recommended image1
Delhi Crime: बीयर की बोतल से शुरू हुआ झगड़ा, मौत के साथ खत्म, पढ़ें साजिश की पूरी कहानी
Recommended image2
Delhi Crime News: दिल्ली गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क जाम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved