कौन हैं यूट्यूबर आमिर शौकीन? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की पर FIR, शर्मनाक कांड का आरोप

Published : Oct 22, 2026, 03:25 PM IST
Delhi Police Files FIR Against Influencer Amir Shokeen

सार

Amir Shokeen Viral Video: त्रिपुरा के एक युवक के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार थाने में केस दर्ज कर लिया है। त्रिपुरा पुलिस की एक टीम भी दिल्ली पहुंच रही है।

नई दिल्ली : त्रिपुरा के एक युवक के साथ बदसलूकी और उसे जलील करने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी बवाल मचा हुआ है। इस मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन के खिलाफ सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली है।

इन्फ्लुएंसर का पुराना है क्रिमिनल रिकॉर्ड

  • दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन पर दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना, दो गुटों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सार्वजनिक तौर पर शरारत करने वाले बयान देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
  • पुलिस ने यह भी बताया कि इस इन्फ्लुएंसर का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उस पर पहले भी शांति भंग करने के लिए अपमानित करना और आपराधिक धमकी के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं।
  • इस बीच, त्रिपुरा पुलिस ने भी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने और दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाने के लिए त्रिपुरा से एक स्पेशल टीम दिल्ली भेजी गई है।

त्रिपुरा पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना

  • इस घटना पर एएनआई से बात करते हुए त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) जी.एस. राव ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों की पहचान कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई जारी है।डीजीपी राव ने कहा, "यह वीडियो कल शाम हमारे संज्ञान में आया था। इसका संज्ञान लेते हुए हमें एक शिकायत मिली और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। त्रिपुरा पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो रही है।"
  • डीजीपी ने आगे बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बात की है। उन्होंने साफ किया, "मैंने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के बड़े अफसरों से निजी तौर पर बात की है। पीड़ित और आरोपी दोनों की पहचान हो चुकी है। इस घटना में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

आमिर जबरन वसूली का रैकेट चलाता है

  • इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस की एक टीम आमिर शौकीन के घर के बाहर पहुंची थी। वायरल वीडियो में आमिर को त्रिपुरा के एक छात्र पर नस्लीय टिप्पणी (racial slurs) करते हुए देखा गया था।
  • वहीं, आमिर शौकीन के सगे भाई मोहम्मद वसीम रजा ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रजा का कहना है कि आमिर जबरन वसूली (extortion) का रैकेट चलाता है, उस पर कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं और उसने अपने ही परिवार की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है। रजा ने बताया कि उनके परिवार ने एक दशक पहले ही आमिर से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।

आमिर से परिवार 10 साल पहले हो चुका है अलग?

  • आमिर को 'बदमाश' बताते हुए रजा ने आरोप लगाया कि उसका भाई अक्सर गैरकानूनी काम करने के लिए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ घूमता है। इसमें राजधानी दिल्ली में जमीनों पर जबरन कब्जा करना भी शामिल है।
  • दिल्ली में एएनआई से बात करते हुए वसीम रजा ने दावा किया कि आमिर की इन्हीं गैरकानूनी हरकतों की वजह से परिवार ने 10 साल पहले ही उससे दूरी बना ली थी।
  • वसीम रजा ने कहा, "आमिर शौकीन एक बदमाश है जिस पर कई केस दर्ज हैं। कभी वह आम आदमी पार्टी के लोगों के साथ घूमता है, तो कभी इमरान या अन्य लोगों के साथ। वह जबरन वसूली करता है और संपत्तियों पर अवैध कब्जा भी करता है।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

France Protest में 'Bismillah' लिखकर क्यों निकले छात्र? मुस्लिम कनेक्शन की पूरी कहानी सामने आई
Gajab Raat: मनोज बाजपेयी असल जिंदगी में कैसे हैं? श्रद्धा दास ने खोले राज