एक छात्रा ही दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाना चाहती थी! वजह जान पुलिस भी शॉक्ड

Published : Oct 25, 2026, 09:17 AM IST
Delhi Police Solves School Bomb Threat Case Apprehends Student

सार

Delhi School Bomb Threat: नई दिल्ली के एक स्कूल में बम की झूठी खबर देने के मामले में पुलिस ने उसी स्कूल की एक छात्रा को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि उसने सिर्फ एक दिन की छुट्टी पाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची थी।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी स्कूल की एक छात्रा को पकड़ा है। जांच में पता चला है कि इस लड़की ने सिर्फ एक दिन की छुट्टी पाने के लिए बम की झूठी खबर फैलाई थी।शनिवार को पुलिस ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली के एक स्कूल को भेजे गए धमकी भरे ईमेल को ट्रेस कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल की ही एक छात्रा को हिरासत में लिया। दरअसल, 23 अक्टूबर को स्कूल को एक ईमेल मिला था। इस ईमेल का सब्जेक्ट था- 'Bombs Placed in Your Building' (आपकी बिल्डिंग में बम रखे हैं)।

छात्रा ने इसलिए भेजा था धमकी भरा मेल

-इस घटना के तुरंत बाद, साउथ जिले के साइबर पुलिस स्टेशन (PS Cyber, South) ने ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए टेक्निकल जांच शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि यह ईमेल स्कूल की ही एक छात्रा ने भेजा था। उसने यह कदम सिर्फ इसलिए उठाया ताकि स्कूल बंद हो जाए और उसे एक दिन की छुट्टी मिल सके। पुलिस टीम ने ईमेल का सोर्स पता करने के लिए डिजिटल सबूतों को खंगाला और गहरी टेक्निकल जांच की।

जानिए अब दिल्ली पुलिस क्या करेगी?

पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (Juvenile Justice Act) के तहत 'कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चे' (CCL) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच चल रही है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kerala Lottery Result Today: आज निकलेगा समृद्धि SM-78 का ड्रॉ, जानें रिजल्ट कहां चेक करें, 1 करोड़ का जैकपॉट
Cyclone Arnab: 'अर्नब' तूफान का खतरा, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा साल का पहला तूफान? जानें कितनी दूर है Cyclone Arnab