Delhi Building Collapse: राजस्थान से पकड़ा गया बिल्डिंग का मालिक हरिराम गुप्ता, अब तक 7 छात्रों की मौत

Published : Sep 07, 2026, 02:24 PM ISTUpdated : Sep 07, 2026, 03:09 PM IST
Hariram Gupta Delhi Building owner

सार

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 7 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। पुलिस ने कथित मालिक और मुख्य आरोपी हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।

Who is Hariram Bansal: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर अचानक एक इमारत गिरने से अब तक 7 स्टूडेंट्स की मौत हो चुकी है। पुलिस ने इस बिल्डिंग के कथित मालिक और मुख्य आरोपी हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है। बता दें कि हादसे के दूसरे दिन भी NDRF, SDRF और अन्य बचाव टीमें मलबा हटाने और उसके नीचे दबे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। इस हादसे ने राजधानी दिल्ली में बिल्डिंग सेफ्टी, निर्माण नियमों और आग से सुरक्षा के नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर पुलिस की जांच फिलहाल जारी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इमारत कैसे गिरी और इस हादसे के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

MCD ने 5 अफसरों को किया सस्पेंड

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने MCD के 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।

दिल्ली के PG मालिकों की जानकारी करें सार्वजनिक

AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं और वहां रहने वाले लोग कह रहे हैं कि BJP के कई नेताओं ने काले धन का इस्तेमाल करके PG अकोमोडेशन खोले हैं। मुख्यमंत्री से मेरी बस यही मांग है कि किस PG का मालिक कौन है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।"

कटनी के 18 साल के स्टूडेंट की गई जान

मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले 18 साल के कॉलेज स्टूडेंट अक्षत की सत्य निकेतन में इमारत गिरने से मौत हो गई। कटनी में अक्षत के पड़ोसी विजय कुमार रजक ने बताया, "कल हमें खबर मिली कि जिस इमारत में अक्षत रहता था, वह गिर गई है। हम तुरंत दिल्ली के लिए निकल पड़े। यहां पहुंचने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। वह IAS अफसर बनना चाहता था। रक्षाबंधन के बाद वह सिर्फ दो दिन पहले ही दिल्ली लौटा था। परसों ही मेरी उससे बात हुई थी। उसके पैर पर बने एक निशान से उसकी पहचान की गई। हम पोस्टमार्टम (PM) पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।"

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP के बागपत में बड़ा हादसा: एक झटके में 13 लोगों की मौत, खून से सनी बिखरी पड़ी थीं लाशें
अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही को मिला विदेश से नौकरी का ऑफर, जानें किसने बुलाया?