दिल्ली की दर्दनाक कहानी : 31 जनवरी की रात सबसे डरावनी, एक बेटी का सच हिला देगा

Published : Feb 03, 2026, 11:40 AM IST

Delhi shocking crime : दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से एक ऐसे बाप का सच सामने आया है, जिसने अपनी ही  14 साल की नाबालिग बेटी से कई बार रेप किया। पीड़िता ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पिता की जो हैवानियत बताई है वह दिल दहला देने वाली है। 

PREV
15

दिल्ली से दहला देने वाला क्राइम

दिल्ली से आई दिल दहला देने घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। जहां एक पिता ही इतना बड़ा हैवान बन गया है कि उसने अपनी ही 16 साल की बेटी के साथ हैवानियत कर दी। आरोप है कि बाप ने एक दो बार नहीं, मासूम के साथ कई बार रेप किया। पहाड़गंज पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

25

दिल्ली के पहाड़गंज की घटना

दरअसल, इस सनसनीखेज घटना का खुलासा उस वक्त पता चला जब एक 14 साल की बच्ची अपने मकान मालिक के साथ पहाड़गंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। बच्ची ने कहा कि पिछले 15 दिन में उसके पिता ने उसका कई बार रेप किया है। जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया।

35

मां के बिहार जाते ही पिता बना हैवान

पीड़िता ने बताया कि उसकी मां 15 दिन पहले बिहार अपने पैतृक गांव किसी काम से गई थी। घर में उसकी देखवाल के लिए पिता को छोड़ गई। लेकिन उसी बाप ने अकेलेपन का फायदा उठाकर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पहले तो वह निजी अंगों को छूता और अश्लील हरकतें करने लगता था। जिसे मैंने इग्नोर किया। लेकिन एक दिन सारी हदें पार करे लगा...

45

31 जनवरी की रात सबसे डरावनी थी

पीड़िता ने बताया 31 जनवरी की रात को वह मेरे पास आया और जबरन रेप किया। जब मैंने विरोध करने की कोशिश की तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। घर में अकेली थी, इसलिए चुप रही। फिर 1 फरवरी की रात को दोबारा उसने जबरन रेप किया। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाकर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

55

छोटे भाई-बहनों की वजह से चुप रही

पुलिस को बच्ची ने बताया कि 10 से 12 दिन में पिता ने कई बार रेप किया। पीड़िता ने कहा कि वह अपने छोटे भाई-बहनों की वजह से चुप रही, क्योंकि उसे डर था कि कहीं वह उनके साथ कुछ गलत ना कर दे। आखिर में मकान मालिक को उसने पिता की करतूत बताई और हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने तुरंत विशेष टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उस पर फॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories