हॉस्टल में रोज रेप और मौत का खौफ, प्रेग्नेंट 8वीं की छात्रा ने बताया रेपिस्ट कौन
मध्य प्रदेश के सागर जिले में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक सरकारी आदिवासी हॉस्टल से एक रेपिस्ट को गिरफ्तार किया। जिसने 8वीं की छात्रा को प्रेग्नेंट कर दिया था। आरोपी रोजाना बच्ची को मौत का खौफ दिखाकर रेप करता था।

मध्य प्रदेश के सागर जिले से शर्मनाक खबर
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी शर्मनाक खबर सामने आई है, जो सरकारी सिस्टम और प्रशासन पर सवाल उठाती है। मामला है सागर में सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दुष्कर्म का है। पीड़िता के साथ करीब 4 महीने तक रेप किया गया, जब नाबालिग ने विरोध करने की कोशिश की तो उसे जाने से मारने की धमकी दी गई।
तीन महीने की गर्भवती है पीड़िता
पीड़िता की दर्दनाक कहानी का खुलासा उस वक्त हुआ जब अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां चेकअप के बाद पता चला की वह तीन महीने की गर्भवती है। फिलहाल पीड़िता छात्रा भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया है।
विदिशा जिले के गंजबासौदा रहने वाली छात्रा
बता दें कि यह पूरा मामला सागर जिले के एक आदिवासी सरकारी हॉस्टल का है। जहां विदिशा जिले के गंजबासौदा जिले की रहने वाली एक नाबालिग हॉस्टल में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही है। जो पिछले दो साल से यहां रहती थी।
रेपिस्ट का नाम अल्ताफ
बता दें कि रेपिस्ट का नाम अल्ताफ (35) है, जो पिछले कई सालों से हॉस्टल में सब्जी देने आता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में अल्ताफ जबरदस्ती छात्रा के कमरे में घुस आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ रेप किया। जब उसने किसी को बताने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। आरोपी को जब भी मौका मिलता, वह दुष्कर्म करता रहा।
डरी सहमी से रहती थी पीड़िता
पीड़िता कई दिनों से डरी सहमी से रहती थी। दर्द होता तो मेडिकल से दवा लेकर खा लेती। लेकिन शनिवार को छात्रा के पेट में ज्यादा दर्द हुआ तो उसने वार्डन और चौकीदार को बताया, जिसके बाद परिवार को बुलाया गया और वह उसे 1 फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन महीने का गर्भ बताया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

