'ये देश तुम्हारे पिताजी का नहीं..', प्रवेश वर्मा पर भड़के केजरीवाल बोले- पब्लिक दौड़ा-दौड़ाकर पीटेगी

Published : Sep 28, 2026, 08:11 PM ISTUpdated : Sep 28, 2026, 08:14 PM IST
kejriwal on parvesh verma

सार

दिल्ली थप्पड़ कांड पर केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर हमला बोला। सड़क की खराब क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए बर्खास्तगी और FIR की मांग की।

Arvind Kejriwal on Parvesh Verma: दिल्ली में सड़क की खराब क्वालिटी और मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने हाल ही में बनी सड़क की खराब क्वालिटी और व्यक्ति को थप्पड़ मारने की घटना पर नाराजगी जताई। वहीं, AAP नेता सौरभ भारद्वाज विकासपुरी थाने पहुंचे और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

केजरीवाल ने उठाया खराब क्वालिटी की सड़क का मुद्दा

इसी मामले को लेकर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल सोमवार को विकासपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सड़क की खराब क्वालिटी का मुद्दा भी उठाया। केजरीवाल ने कहा कि यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी है और हाथ से ही पूरी सड़क उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली में इस तरह की सड़कें बनते हुए पहले कभी नहीं देखीं। केजरीवाल ने दावा किया कि इस तरह की खराब सड़कों की खबरें देश के दूर-दराज के गांवों से आती थीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और उनकी सरकार ने भी 10 साल तक दिल्ली में काम किया है।

'AAP सरकार में सड़कों की 5 साल की गारंटी थी'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के समय जो सड़कें बनाई जाती थीं, उनकी 5 साल की गारंटी होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सड़कों के निर्माण में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। केजरीवाल ने सड़क की खराब क्वालिटी को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की मांग की।

..तो सड़कों पर जनता दौड़ा-दौड़ाकर पीटेगी

  • रविवार को हुई थप्पड़ मारने की घटना को लेकर भी केजरीवाल ने नाराजगी जताई। केजरीवाल ने कहा, प्रवेश वर्मा बोलते हैं वो मोदी जी के खास हैं।
  • उन्होंने कहा, "ये देश 140 करोड़ लोगों का है। जिस दिन देश के लोग सड़क पर उतर गए तो तुझे और मोदी, दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे।
  • तुम Gen Z को थप्पड़ मारोगे और Gen Z तुम्हारा साथ देगा?" केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग की।
  • उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा को बर्खास्त किया जाए, जनता से माफी मांगी जाए और भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजा जाए।

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • दरअसल, दिल्ली सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को तिलक नगर इलाके में एक सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
  • इसी दौरान साहेब सिंह नाम का एक शख्स सड़क की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत कर रहा था।
  • इस दौरान मंत्री और युवक के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रवेश वर्मा ने साहेब सिंह को थप्पड़ मार दिया।
  • घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। इसी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी और प्रवेश वर्मा पर हमला बोल रही है।

प्रवेश वर्मा ने घटना पर क्या कहा?

वहीं, प्रवेश वर्मा ने घटना को लेकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह के एक कार्यकर्ता ने जब उनके परिवार को गाली देना शुरू किया, तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में आकर जो करता, उन्होंने भी वही किया। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nidhi Tiwari Death: कौन है इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का बॉयफ्रेंड सोनू सिंह? जिसे हर राज पता...
16 मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां! महिला ने एक साथ 2 बेटे और बेटी को दिया जन्म