16 मिनट में गूंजीं तीन किलकारियां! महिला ने एक साथ 2 बेटे और बेटी को दिया जन्म

Published : Sep 28, 2026, 07:32 PM IST
Sitapur Woman Gives Birth to Three Babies in 16 Minutes at Tambour CHC

सार

Sitapur Triple Baby Birth: सीतापुर के तंबौर CHC में महिला ने 16 मिनट में तीन बच्चों को जन्म दिया। दो बेटे और एक बेटी सुरक्षित हैं। कम वजन के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीतापुर के तंबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह उस वक्त खुशी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में हुए प्रसव में दो बेटे और एक बेटी पैदा हुए। डॉक्टरों के मुताबिक मां और तीनों नवजात फिलहाल सुरक्षित हैं। हालांकि, बच्चों का वजन सामान्य से कुछ कम बताया गया है, जिसके चलते उन्हें बेहतर निगरानी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

तंबौर CHC पहुंची महिला, शुरू हुआ इलाज

पकरियापुरवा निवासी आरती जायसवाल पत्नी शिवसागर जायसवाल को रविवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उन्हें करीब 9:20 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर लेकर पहुंचे। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल लेबर रूम में भर्ती किया और उपचार शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के 3 सबसे खतरनाक वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर हुए वायरल । Nepal Rain । Nepal Flood

16 मिनट में तीन बच्चों का जन्म

चिकित्सकों की निगरानी में महिला ने महज 16 मिनट के भीतर तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। एक साथ तीन नवजातों की किलकारियां गूंजते ही लेबर रूम के बाहर मौजूद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव के लिए डॉक्टरों और अस्पताल की टीम का आभार जताया।

डॉक्टरों की टीम ने कराया प्रसव

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज, डॉ. रविकर और स्टाफ नर्स रोली की टीम ने प्रसव कराया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत ठीक है। वहीं, तीनों नवजातों का वजन सामान्य से कुछ कम होने के कारण उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है।

जिला अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार और जरूरी देखभाल के बाद जच्चा और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जिला अस्पताल में बच्चों को जरूरत के अनुसार बेहतर निगरानी और उपचार मिल सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर एनआईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।

परिवार में खुशी का माहौल

एक साथ दो बेटों और एक बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। सीएचसी तंबौर में भी यह प्रसव चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल मां और तीनों नवजातों को जिला अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन का पहला स्टील ब्रिज तैयार, 5 फोटोज में देखिए देश का ये शानदार नजा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नेपाल में तबाही के 3 सबसे खतरनाक वीडियो, सोशल मीडिया पर जमकर हुए वायरल । Nepal Rain । Nepal Flood
Viral Video: कहीं टूटा पहाड़ कहीं बह गया घर, नेपाल में बारिश के तबाही वीडियो