चार महीने की प्रेग्नेंट थी पत्नी…पति ने डंबल से ली SWAT कमांडो की जान-पिता के दावों से हिली दिल्ली

Published : Jan 29, 2026, 02:42 PM IST

SWAT Commando Murder: चार महीने की प्रेग्नेंट दिल्ली पुलिस की SWAT कमांडो काजल को क्या अपने ही घर में मौत के घाट उतार दिया गया? क्या पति ने डंबल से हमला कर दिया? दहेज, पैसे और रिश्तों के पीछे छिपी सच्चाई ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

PREV
15

Delhi SWAT Commando Murder Case: दिल्ली पुलिस की एलीट SWAT टीम में तैनात महिला कमांडो काजल की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। सवाल सिर्फ एक हत्या का नहीं है, बल्कि उस हकीकत का है जहां एक 4 महीने की प्रेग्नेंट महिला को भी उसके अपने घर में नहीं बख्शा गया।

25

क्या सच में 4 महीने की प्रेग्नेंट SWAT कमांडो पर डंबल से हमला हुआ?

परिजनों के मुताबिक, 22 जनवरी की रात करीब 10 बजे मोहन गार्डन इलाके में काजल पर उसके पति अंकुर ने कथित तौर पर पीछे से डंबल से हमला किया। उस वक्त काजल चार महीने की गर्भवती थी। गंभीर चोटों से जूझती काजल ने पांच दिन तक संघर्ष किया, लेकिन 27 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

35

दहेज के लिए क्यों बन गया घर यातना स्थल?

काजल के माता-पिता राकेश और मीना ने दावा किया है कि शादी के बाद से ही बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे और बाद में 10 लाख रुपये का लोन लेकर भी आरोपी पक्ष को पैसे दिए गए। बावजूद इसके, कार न मिलने को लेकर ससुराल पक्ष का उत्पीड़न जारी रहा।

45

क्या यह लव मैरिज की खौफनाक सच्चाई है?

शुरुआती जांच में सामने आया है कि काजल और अंकुर की लव मैरिज थी, जो 2023 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद पैसों और खर्चों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। यही झगड़े कथित तौर पर घरेलू हिंसा में बदलते चले गए।

55

SWAT टीम में तैनात महिला, फिर भी मदद क्यों नहीं मिल पाई?

काजल 2022 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी और स्पेशल सेल की SWAT यूनिट में कार्यरत थी। वह दिन में अपराधियों से निपटती थी, लेकिन रात को अपने ही घर में असहाय हो गई। पहले मोहन गार्डन थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। काजल की मौत के बाद केस को गंभीर धाराओं में बदला गया। आरोपी पति अंकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories