'एक गोली..एक मौत और कई सवाल? दिल दहला देगी दिल्ली के 17 साल के लड़के की खूनी कहानी

Published : Jun 01, 2026, 08:09 PM IST
Father of the deceased, Sunil Kumaar (Photo/ANI)

सार

Crime in Delhi : दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट के बाहर किसने मारी 17 साल के लड़के को गोली। लड़के की मौत के पीछे आखिर क्या है पूरा सच? गोलीकांड में गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन क्या अब भी छिपा है बड़ा राज? पीड़ित पिता का आरोप पुलिस आरोपियों को क्यों बचा रही?

Delhi Shooting Case : दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली लगने से घायल हुए 17 साल के लड़के ने दम तोड़ दिया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तुगलकाबाद निवासी यश बिधूड़ी और जय कुमार के तौर पर हुई है। इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।

क्या आरोपी सांसद का रिश्तेदार

पुलिस ने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आरोपी यश बिधूड़ी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का रिश्तेदार है।पुलिस का कहना है कि हम साफ कर देना चाहते हैं कि गिरफ्तार आरोपी सांसद का न तो रिश्तेदार है और न ही पोता।"

मेरा एक ही बेटा था, उसे ही गोली मार दी…

  • इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मृतक लड़के के पिता सुनील कुमार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की। सुनील कुमार ने एएनआई से कहा, "मेरा एक ही बेटा था। उसे बिना किसी वजह के गोली मार दी गई। मैं प्रशासन से कहना चाहता हूं कि जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वो आपके बेटे के साथ भी हो सकता है।"
  • उन्होंने अधिकारियों से कोई मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। उन्हें (आरोपियों को) नाबालिग होने या अमीर होने की वजह से सपोर्ट मिल रहा है।” गोलीबारी की इस घटना की आगे की जांच चल रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sanjay Singh Prayagraj ADM Video: Paper Leak पर हो रही थी मीटिंग, पुलिस लेकर आ धमके ADM फिर...
घर बैठे चेक करें आपका परिवार Annapurna Bhandar Scheme के लिए Eligible है या नहीं?