Delhi Heatwave Alert: 14 मई 2026 को दिल्ली में तापमान 40°C तक पहुंचने का अनुमान है। IMD Forecast के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा 41°C पार कर सकता है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, कितनी बढ़ेगी गर्मी और कब तक चलेगा भीषण गर्मी का दौर।
दिल्ली में 14 मई 2026 को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई देगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में दिनभर आंशिक बादल रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को हीटवेव जैसे हालात महसूस हो सकते हैं। सुबह से ही उमस और तपिश लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन दोपहर के समय बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
25
दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान और गर्मी का असर कितना खतरनाक?
दिल्ली में 14 मई को तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C रहने की संभावना है। सुबह के समय आर्द्रता 60 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर करीब 40 प्रतिशत पर आ जाएगी। हालांकि नमी कम होने से उमस थोड़ी घट सकती है, लेकिन तेज धूप और गर्म सतही हवाएं शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट करेंगी। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लू नहीं लेकिन कड़ी गर्मी का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा।
35
आने वाले दिनों में कितना चढ़ेगा दिल्ली का पारा?
IMD Forecast के अनुसार दिल्ली में अगले पांच दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ती नजर आएगी। 15 और 16 मई को अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जबकि 17, 18 और 19 मई को पारा 41°C तक जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि 16 मई के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूरज की तपिश और ज्यादा तीखी महसूस होगी। रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं होगी और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास बना रहेगा। इसका मतलब है कि लोगों को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। लगातार बढ़ते तापमान से दिल्ली में लू की स्थिति बनने की आशंका बढ़ सकती है।
दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार 40°C के आसपास बना तापमान शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है। दोपहर में लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए और बिना जरूरत दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज गर्मी उनके शरीर को जल्दी प्रभावित करती है। अगर चक्कर आना, सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत छांव में जाकर आराम करना चाहिए।
55
दिल्ली में कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने क्या संकेत दिए
फिलहाल IMD के पूर्वानुमान में दिल्लीवासियों के लिए राहत की कोई बड़ी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 19 मई तक राजधानी में तापमान 41°C के आसपास बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहने से धूप और ज्यादा तीखी होगी, जिससे जमीन तेजी से गर्म होगी। अगले कुछ दिनों तक बारिश या तेज आंधी के संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में दिल्ली में गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले सप्ताह में हीटेवव अलर्ट जारी किया जा सकता है। फिलहाल लोगों को सावधानी और हाइड्रेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।