दिल्ली जाने वाले सावधान! बॉर्डर से 1500+ गाड़ियां वापस-वसूले ₹68 लाख चालान, जानें किन वाहनों की नो-एंट्री

Published : Nov 02, 2026, 08:08 AM IST
Delhi Traffic

सार

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान लागू हो चुका है। पहले ही दिन बॉर्डर से 1500 से ज्यादा गाड़ियां वापस लौटाई गईं, बिना PUC वालों के 68 लाख के चालान काटे गए। जानें नया नियम

Delhi Vehicle Entry Rules: सर्दियां आते ही दिल्ली में प्रदूषण का लेवल बढ़ने लगा है। इसे रोकने के लिए सरकार ने 1 नवंबर से 'विंटर एक्शन प्लान' लागू कर दिया है। रविवार को पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पूरे एक्शन मोड में दिखे। दिल्ली बॉर्डर से हजारों गाड़ियां वापस लौटाई गईं, जबकि लाखों रुपए का भारी-भरकम चालान भी वसूला गया। अगर आप भी अपनी गाड़ी से अगले कुछ महीनों में दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नए नियम जरूर जान लें, वरना आपको न सिर्फ बॉर्डर से वापस लौटना पड़ सकता है, बल्कि भारी चालान भी भरना पड़ सकता है।

दिल्ली में पहले ही दिन 68 लाख रुपए का जुर्माना

विंटर एक्शन प्लान के पहले दिन ही चेकिंग टीमों ने जबरदस्त सख्ती दिखाई। करीब 15,000 गाड़ियों को चेक किया गया और नियमों को तोड़ने वालों पर 68.4 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया। सबसे ज्यादा 56.6 लाख रुपए का जुर्माना उन लोगों से वसूला गया जिनके पास अपनी गाड़ी का वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) नहीं था। जो पुरानी गाड़ियां दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रही थीं, उनसे करीब 2 लाख रुपए का फाइन लिया गया।

धूल फैलाने वालों की भी खैर नहीं

सिर्फ गाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। रविवार को 300 जगहों पर चेकिंग हुई, जिनमें से 32 जगहों पर नियम टूटते मिले। सरकार ने 17 साइट्स पर काम तुरंत बंद करवा दिया और कई लोगों को नोटिस थमा दिए हैं। शहर भर में बन रही बिल्डिंग साइट्स पर चेकिंग के दौरानजहां धूल उड़ती मिली, उन पर 9.8 लाख रुपए का जुर्माना लगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ी का PUC हमेशा वैलिड रखें और नियमों का पालन करें, ताकि सबको साफ हवा मिल सके।

दिल्ली में किन गाड़ियों की नो-एंट्री?

  • दिल्ली के बाहर से आने वाली वो गाड़ियां जो पुरानी हैं यानी जो BS-VI मॉडल से पुरानी हैं, उनकी दिल्ली में एंट्री 31 जनवरी तक पूरी तरह बैन कर दी गई है।
  • रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने 1500 से ज्यादा ऐसी गाड़ियों को बॉर्डर से ही वापस भेज दिया, जो दिल्ली में घुसने लायक नहीं थीं। इनमें कार, बस और भारी ट्रक सब शामिल थे।

दिल्ली में कौन सी गाड़ियां जा सकती हैं?

अगर आपकी गाड़ी CNG से चलती है, या फिर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप आराम से अपनी गाड़ी से दिल्ली जा सकते हैं। इसके अलावा दूध, सब्जी जैसी जरूरी सर्विस वाली गाड़ियों को भी नहीं रोका जा रहा है।

दिल्ली में 28 फरवरी तक क्या-क्या पाबंदियां लागू रहेंगी?

गाड़ियों पर बैन: पुरानी (Pre-BS-VI) बाहरी गाड़ियां 31 जनवरी तक दिल्ली में नहीं घुस पाएंगी।

पार्किंग फीस हुई डबल: लोगों को अपनी गाड़ी छोड़कर मेट्रो या बस में सफर करने को मजबूर करने के लिए 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग का चार्ज दोगुना कर दिया गया है।

वर्क फ्रॉम होम (WFH): 1 नवंबर से 31 जनवरी तक सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में सिर्फ 50% स्टाफ ही ऑफिस आएगा, बाकी लोग घर से काम करेंगे।

कंस्ट्रक्शन पर रोक: 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक किसी भी तरह के कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के काम पर पूरी तरह बैन रहेगा, कुछ जरूरी प्रोजेक्ट्स को छोड़कर।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Stocks to Watch Today (2 नवंबर 2026)- किन शेयरों में बनेगा पैसा, कहां होगा नुकसान?
J&K में बड़ा सियासी भूचाल! क्या 14 दिन में गिर जाएगी उमर अब्दुल्ला की सरकार?