Delimitation 2026: परिसीमन क्या है, कौन तय करता है चुनावी सीटों की सीमाएं और नए बिल में क्या है खास?

Published : Nov 28, 2026, 12:55 PM IST
delimitation bill in india 2026 meaning commission new bill lok sabha seats women reservation

सार

केंद्र सरकार ने परिसीमन से जुड़े नए विधेयकों को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और विधानसभा सीटें 50% बढ़ सकती हैं और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का रास्ता खुलेगा। जानिए परिसीमन क्या है, आयोग कैसे काम करता है और विपक्ष को आपत्ति क्यों है।

Delimitation Bill 2026: केंद्र सरकार ने परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए नए विधेयकों को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के मुताबिक, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता भी खुलेगा। लेकिन परिसीमन आखिर होता क्या है, इसकी प्रक्रिया कौन पूरी करता है और नए प्रस्ताव से देश की चुनावी तस्वीर कैसे बदल सकती है? समझिए पूरी बात।

Delimitation Meaning: क्या है परिसीमन और क्यों पड़ती है जरूरत?

  • परिसीमन यानी लोकसभा और विधानसभा चुनाव क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय करना।
  • इसका मकसद आबादी में बदलाव के हिसाब से मतदाताओं को उचित प्रतिनिधित्व देना है।
  • इस प्रक्रिया में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के साथ आरक्षित सीटों का निर्धारण भी किया जाता है।

Delimitation Commission: कौन तय करता है चुनावी सीटों की सीमाएं?

  • यह जिम्मेदारी परिसीमन आयोग की होती है। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश करते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के निर्वाचन आयुक्त भी इसमें शामिल होते हैं।
  • आयोग प्रस्तावों पर विचार और सार्वजनिक सुनवाई के बाद सीमाएं तय करता है। इसके अंतिम आदेश कानून की तरह प्रभावी होते हैं और अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती।

Delimitation Bill 2026: नए प्रस्ताव में क्या है खास?

  • 27 नवंबर को कैबिनेट से मंजूर नए प्रस्ताव में हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की लोकसभा सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की बात है।
  • लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 और विधानसभा की सीमा 650 करने का प्रस्ताव है।
  • परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल होगा। राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव है।
  • महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का रास्ता भी इसी प्रक्रिया से जुड़ेगा।

Opposition Protest: विपक्ष को परिसीमन पर क्यों है आपत्ति?

  • विपक्ष को आशंका है कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने से राजनीतिक फायदा उठाया जा सकता है।
  • दक्षिणी राज्यों को जनसंख्या नियंत्रण के कारण अपने प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की चिंता रही है।
  • अप्रैल 2026 में लाया गया पिछला संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाया था। अब सरकार नए प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delimitation Bill: राहुल गांधी की 'आर-पार' की लड़ाई पर अनुराग ठाकुर का करारा पलटवार!
Women Reservation Bill: अखिलेश-राहुल को केशव मौर्य की दो टूक, विरोध किया तो भुगतना पड़ेगा!