Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!

Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!

Published : Nov 22, 2026, 03:20 PM IST

बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयानों से नई चर्चा छेड़ दी। मथुरा को लेकर बड़ा संकल्प, विरोधियों को चुनौती और जल्द ब्रजवासी बनने के ऐलान पर देखिए बाबा बागेश्वर का पूरा बयान।

मथुरा:  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को वृंदावन पहुंचे और ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। लेकिन इस दौरे की चर्चा सिर्फ उनके दर्शन तक सीमित नहीं रही। मंदिर में मत्था टेकने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा, सनातन धर्म और अपने विरोधियों को लेकर ऐसे बयान दिए, जिनसे राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बाबा ने कहा, अगर तुम बांके बिहारी का दर्शन करने नहीं आ सकते तो तुम सनातनी नहीं तनातनी हो।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब सनातन का रथ मथुरा की ओर मोड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया और मथुरा आकर औरंगजेब से जुड़े ऐतिहासिक विवाद पर आवाज उठाने की चुनौती दी।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका विरोध हिंदू एकता की बात करने की वजह से हो रहा है। शास्त्री ने जात-पात का भेद मिटाकर एकजुट होने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ब्रजवासी बनने की बात कहकर भी सबका ध्यान खींचा।


बांके बिहारी के दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने आखिर क्या कहा? मथुरा को लेकर उनका संकल्प क्या है? विरोधियों को उन्होंने किस अंदाज में जवाब दिया? देखिए उनका पूरा बयान और इस दौरे की बड़ी बातें।

04:24Kota Accident: खाटू श्याम के दर्शन की खुशी मातम में बदली, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत कैसे हुई? देखें VIDEO
03:52RUSSIA-UKRAINE WAR: लुहांस्क में यूक्रेन का भीषण हमला! 13 साल के बच्चे समेत 6 की मौत
22:37MODI AT IIT KHARAGPUR: 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं से क्या बोले मोदी?
बिहार को PM मोदी की Mega सौगात! Nitish Setu से बदलेगी तस्वीर, देखें पूरा भाषण!
08:08Pakistan Minister: आतंकियों पर कार्रवाई के सवाल पर क्यों बचते दिखे मुसादिक मलिक? | WATCH| SCO Summit
PM Modi Bihar Visit: अमित शाह चला रहे JDU, पोस्टरों से गायब नीतीश! PK ने खोली NDA की पोल? | Nitish Setu
IIT Kharagpur के 75 साल! PM Modi ने युवाओं को दिया Success का सबसे बड़ा मंत्र
IND vs NZ: सिराज को मिली मुसलमान होने की सजा? किसने कहा, दूध से मक्खी की तरह निकाला
कर्मचारियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाते? PM मोदी ने उद्योगपतियों को क्यों फटकारा?
Read more